6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
Jodhpur: स्कूली छात्रों के पास नासा और इसरो जाने का मौका
Play video

Jodhpur: स्कूली छात्रों के पास नासा और इसरो जाने का मौका

- आईआईटी गुवाहाटी का टेक्नोथ्लॉन परीक्षा 15 जुलाई को
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Gajendra Singh Dahiya

•

Updated: 27 Jun 2018, 8:52 PM IST

जोधपुर. शहर के स्कूली छात्रों के पास फ्री में अमरीकी अंतरीक्ष एजेंसी नासा और भारतीय अंतरीक्ष एजेंसी बेंगलूरु जाने का मौका है। इसके लिए उन्हें आइआइटी गुवाहाटी की ओर से आयोजित टेक्नोथ्लॉन इंटरनेशन स्कूल चैम्पियनशिप परीक्षा देनी होगी। इसकी प्री परीक्षा 15 जुलाई को जोधपुर सहित देश के कई शहरों में होगी। प्री परीक्षा की टॉप-50 टीमों को मुख्य परीक्षा के लिए आइआइटी गुवाहाटी जाने का मौका मिलेगा, जहां दो अलग-अलग वर्गों की विजेता टीम को नासा और उप विजेता को इसरो भ्रमण का मौका मिलेगा।


आइआइटी गुवाहाटी के छात्र जय सोनी ने बताया कि यह परीक्षा दो वर्गों में होगी। जूनियर कैटेगरी में 9 वीं से दसवीं और सीनियर कैटेगरी में 11वीं व 12वीं के विद्यार्थी भाग लेंगे। एक टीम में दो विद्यार्थी होंगे। शहर में 15 जुलाई को ऑनलाइन परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्र व समय की समय परीक्षार्थियों को उनके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए दी जाएगी। इसके बाद 30 अगस्त से 2 सितम्बर को गुवाहाटी में मुख्य परीक्षा होगी। परीक्षा में प्रश्न पत्र सामान्य बुद्धिमता व सामान्य ज्ञान पर आधारित होगा।

ऑनलान करें रजिस्ट्रेशन
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए विद्यार्थी को आइआइटी गुवाहाटी की वेबसाइट 222.ह्लद्गष्द्धठ्ठशह्लद्धद्यशठ्ठ.ह्लद्गष्द्धठ्ठद्बष्द्धद्ग.शह्म्द्द पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन शुल्क केवल 150 रुपए है।