16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
इलाज में देरी को लेकर सेटेलाइट अस्पताल में हंगामा
Play video

इलाज में देरी को लेकर सेटेलाइट अस्पताल में हंगामा

मंडोर सेटेलाइट अस्पताल का मामला

Google source verification

जोधपुर.
शहर के मंडोर सेटेलाइट अस्पताल में शनिवार सुबह घायल बालिका के उपचार में कथित रूप से देरी को लेकर परिजनों ने हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस के पहुंचने पर परिजनों का गुस्सा शांत हो गया।


जानकारी के अनुसार मंडोर क्षेत्र में शनिवार सुबह साढ़े 8 बजे स्कूटी से गिरकर एक बालिका घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए मंडोर सेटेलाइट अस्पताल लेकर गए। प्रभारी चिकित्सक डॉ. राजेश टेवानी सहित अन्य चिकित्सकों ने घायल बालिका का उपचार शुरू कर दिया। परिजन बार-बार सोनोग्राफी करने आदि के लिए दबाव बना रहे थे।

चिकित्सकों ने परिजन तथा साथ आए लोगों को शांति बनाए रखने का आग्रह किया। इस पर लोग चिकित्सक को ही धमकाने लगे। लोगों का आरोप था कि बालिका के उपचार के प्रति चिकित्सक गंभीर नहीं है। लोगों के आक्रोश के बीच लोग एक घंटे तक हंगामा करते रहे। इस बीच प्रभारी चिकित्सक डॉ. टेवानी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को फोन करने बाद लोग चिकित्सक के साथ हाथापाई पर उतर आए। और पुलिस पहुंचने तक परिजन के साथ आक्रोश जता रहे लोग भाग छूटे।

इस मामले में डॉ. टेवानी ने बताया कि घायल बालिका के उपचार में कोई देरी नहीं हुई। उपचार शुरू कर दिया गया, सोनोग्राफी भी करवा दी गई। फिर भी लोग अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पा रहे थे। परिजन के साथ आए लोग उन्हें धमकाने लगे, उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं माने, इसलिए पुलिस बुलानी पड़ी। बाद में क्षेत्र के लोगों की आपसी समझाइश से मामला शांत कर दिया गया।