24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
VIDEO : जोधपुर में पत्थर से भरे ट्रक के ब्रेक हुए फेल, बचने के लिए सड़क पर मची अफरा-तफरी
Play video
Hindi News / Rajasthan / Jodhpur / Videos / VIDEO : जोधपुर में पत्थर से भरे ट्रक के ब्रेक हुए फेल, बचने के लिए सड़क पर मची अफरा-तफरी

VIDEO : जोधपुर में पत्थर से भरे ट्रक के ब्रेक हुए फेल, बचने के लिए सड़क पर मची अफरा-तफरी

सड़क के बीच पलटने से रास्ता बंद हो गया और वाहनों की कतारें लग गईं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 2 Feb 2018, 10:30 AM IST

जोधपुर . बालसमन्द झील से ढोला नहर घाटी के पास गुरुवार शाम सामने से आ रहे मिनी ट्रक से बचने के प्रयास में पत्थर से भरे एक ट्रक के ब्रेक फेल होने पर पहाड़ की तरफ मोड़ लिया। पत्थर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नही हुआ। सड़क के बीच पलटने से रास्ता बंद हो गया और वाहनों की कतारें लग गईं।

 

जानकारी के अनुसार पत्थर की पट्टियों से भरा एक ट्रक बालसमन्द झील से ढोला नहर घाटी होते हुए मंडोर रोड की तरफ जा रहा था। उसे लाडनूं जाना था। पूरणसिंह ट्रक चला रहा था। ढोला नहर घाटी के पास ढलान में ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। तभी सामने से मिनी ट्रक आता नजर आया। उससे बचने के प्रयास में चालक पूरण ने ट्रक को पहाड़ की तरफ मोड़ लिया। ट्रक पत्थर पर चढ़कर पलट गया। उसमें भरी पत्थर की पट्टियां सड़क पर बिखर गईं। यातायात बाधित हो गया और दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं।


चालक ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। उसे मामूली चोट आई है। हादसे का पता लगने पर मण्डोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पत्थर की पट्टियों को एक तरफ करवाकर ट्रक सीधा करवाया।