
जोधपुर रिक्तेश्वर भैरूजी चौराहे के पास वीर दुर्गादास ओवरब्रिज के नीचे शुक्रवार शाम ट्रक की चपेट से मोपेड सवार एक युवती की मौत व उसकी बहन घायल हो गई
शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने बताया कि भगत की कोठी में बंगाली क्वार्टर निवासी मीना पुरी (20) पुत्री शंकर पुरी व उसकी छोटी बहन निकिता पुरी जालोरी गेट से किताबें खरीदने के बाद स्कूटी पर घर लौट रही थी। रिक्तेश्वर भैरूजी चौराहे के पास वीर दुर्गादास ओवरब्रिज के नीचे से वे गलत दिशा से निकल रही थी तभी वहां तेज रफ्तार में आए ट्रक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया दोनों बहनें नीचे गिर गई ट्रक ने मीना को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि छोटी बहन निकिता घायल हो गई उसे मथुरादास माथुर अस्पताल के ट्रोमा सेंटर भिजवाया गया है। एएसआई मोतीराम ने ट्रक कब्जे में लेकर थाने भिजवाया है।