2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
आगोलाई के टीकमगढ़ में उप स्वास्थ्य केंद्र पर पिछले 5 सालों से ताला
Play video

आगोलाई के टीकमगढ़ में उप स्वास्थ्य केंद्र पर पिछले 5 सालों से ताला

संबंधित विभाग के पास नहीं रिकॉर्ड
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Nidhi Mishra

•

Updated: 19 Jan 2018, 7:01 PM IST

जिले के आगोलाई ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम टीकमगढ़ में पांच साल पहले बने उप स्वास्थ्य केंद्र पर बनने के बाद आज तक ताला लगा हुआ है। राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की अनुशंसा पर बने इस केंद्र का लोकार्पण पूर्व केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्री चंद्रेश कुमारी में मार्च 2013 में किया था। लोकर्पण के बाद आज तक इस केंद्र पर कोई भी चिकित्सा सुविधा या स्टाफ चिकित्सा विभाग की तरफ से नही लगया गया। विभाग के अधिकारियो के अनुसार इस केंद्र का कोई रिकार्ड या स्वीकृति विभाग के पास नही है और ना ही किसी प्रशासनिक स्तर से ऐसा कोई प्रस्ताव आया है