
जोधपुरण् जिले के लोहावट थानान्तर्गत सामराऊ में चौराहे के पास शराब ठेका मालिक की वाहन से कुचलकर हत्या करने के मामले में सोमवार को चौबीस घंटे बाद भी गतिरोध बना हुआ है ग्रामीणों ने चौबीस घंटे बाद भी शव नहीं उठाया है वारदातस्थल पर ही शव रखा हुआ है
जानकारी के अनुसार संसदीय सचिव व ओसियां विधायक भैराराम सियोल व पीसीसी सदस्य दिव्या मदेरणा परिजन व ग्रामीणों के साथ वारदातस्थल पर धरने पर बैठे हैं ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग व जिला कलक्टर और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं इनके मौके पर न पहुंचने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो एसपी डॉ रवि के कुछ देर में मौके पर पहुंचे हैं और वार्ता कर समझाइश की कोशिश की जा रही है एफएसएल की टीम भी मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर पहुंची है संसदीय सचिव से भिड़े ग्रामीण शराब की अवैध ब्रांच व बिक्री को लेकर चल रहे विवाद में शराब ठेका मालिक हनुमान साई की हत्या को बीस घंटे बीतने के बावजूद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से ग्रामीणों में रोष है ग्रामीणों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जिसको लेकर संसदीय सचिव भैराराम सियोल व ग्रामीणों में तकरार हो गई वे विधायक से बोले कि अभी तक कलक्टर व एसपी क्यों नहीं पहुंचे तो विधायक ने गुस्से में जवाब दिया कि वे सरकार पर बराबर दबाव बनाए हुए हैं एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया और दूसरे की तलाश की जा रही है गांव में पुलिस व आरएसी तैनात वारदात के बाद आगजनी व तनावपूर्ण स्थिति को लेकर सामराऊए भेड़ व लोहावट क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है पुलिस व आरएसी का अतिरिक्त बल तैनात किया गया है