23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
अपने ही ससुराल में विकराल रूप लेने लगा है दशानन रावण, जोरों-शोरों से हो रही दशहरा की तैयारियां
Play video

अपने ही ससुराल में विकराल रूप लेने लगा है दशानन रावण, जोरों-शोरों से हो रही दशहरा की तैयारियां

दशहरा पर्व में कुछ ही दिन शेष होने के कारण कारीगर रात-दिन कार्य को पूर्ण करने में जुटे हुए हैं।
Google source verification

वीडियो : मनोज सैन/जोधपुर. अहंकार पर जीत का पर्व दशहरा 19 अक्टूबर को उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। भगवान राम द्वारा राक्षसराज रावण का वध करने के इस दिवस को लेकर पूरे देशभर में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। रावण का ससुराल कहे जाने वाले जोधपुर शहर स्थित रावण का चबूतरा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी रावण व उसके परिजनों के विकराल रूप के पुतले बनाने का कार्य चरम पर है। दशहरा पर्व में कुछ ही दिन शेष होने के कारण कारीगर रात-दिन कार्य को पूर्ण करने में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही आसपास के जिलों में भी मनाए जाने वाले दशहरे के लिए पुतलों का निर्माण कार्य यहां किया जा रहा है।