6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
Weather News – मौसम में आएगा बदलाव, तेज आंधी के साथ होगी बूंदाबांदी, देखें Video…
Play video

Weather News – मौसम में आएगा बदलाव, तेज आंधी के साथ होगी बूंदाबांदी, देखें Video…

Weather News - दो दिन बाद आएगी आंधी और बारिश- कल तेज गर्मी पड़ने की आशंका भी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

jay kumar bhati

•

Updated: 30 Apr 2022, 2:59 PM IST

Weather News – जोधपुर. मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ शुक्रवार को गर्मी का दौर बना रहा। तेज हवाओं के कारण पारे में कुछ गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार 2 और 3 मई को राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा। इस दौरान दोपहर बाद तेज आंधी आने और बादलों के साथ बूंदाबांदी होगी।

कुछ स्थानों पर गर्जना के साथ बरसात होगी। हवाओं की रफ्तार 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा पहुंचने का पूर्वानुमान है। मौसम बदलने से पहले एक मई को तेज गर्मी पड़ने की आशंका व्यक्त की गई है। पश्चिमी राजस्थान पर परिसंचरण तंत्र बने होने से संभाग के कुछ हिस्सों में पारा 47 से 47 डिग्री के मध्य पहुंच सकता है।

सूर्यनगरी में बीती रात न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 26.3 डिग्री पर आ गया। बीते दो दिनों में रात के तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आने से भयंकर तपिश से कुछ राहत रही। हालांकि सूर्योदय के बाद तेजी से गर्मी बढ़ने लगी। हवा में सूखापन होने से वातावरण में सुबह से ही गर्मी का एहसास बना रहा। दिनभर चटख धूप निकली रही। दोपहर में पारा 42.3 डिग्री पर पहुंचा। हवाएं बहने की वजह से तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई लेकिन भीषण गर्मी बनी रही। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलौदी में न्यूनतम तापमान 28.2 और अधिकतम 43.8 डिग्री रहा।

बाड़मेर और जैसलमेर तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ तेज गर्मी का मौसम रहा। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 27.9 और अधिकतम 43.4 डिग्री रहा वहीं जैसलमेर में रात का पारा 26.2 दिन का 42 डिग्री मापा गया।