20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कन्नौज
आग का गोला बनी कार में फंसी पांच जिंदगियां, फिर हुआ कुछ ऐसा जिस पर विश्वास कर पाना था मुश्किल
Play video

आग का गोला बनी कार में फंसी पांच जिंदगियां, फिर हुआ कुछ ऐसा जिस पर विश्वास कर पाना था मुश्किल

इंजन बंद होने के साथ ही गाड़ी में आटो लॉक लगने से परिवार के सभी पांच लोग अंदर फंस गए।

Google source verification

कन्नौज. कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ से राजस्थान जा रही कार में एक्सप्रेस-वे पर तकनीकि कारणों से आग लग गई। इंजन बंद होने के साथ ही गाड़ी में आटो लॉक लगने से परिवार के सभी पांच लोग अंदर फंस गए। लेकिन यह चमत्कार ही था कि वे सभी किसी तरह सलामत बच गए।

जब लॉक हो गयी कार-

लखनऊ के गोमती नगर, विक्रांत नगर, 2/116 ब्लाक निवासी टीएन पांडेय पत्नी सुधा, पुत्र अभिषेक, अमन व पुत्री अक्षता के साथ कार से राजस्थान स्थित मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने जा रहे थे। तभी अचानक कन्नौज के तिर्वा कोतवाली अंतर्गत लोहामढ़ गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में आग लग गई। इंजन बंद होने से कार लॉक हो गई। इससे सभी अंदर फंस गए। शोर मचाने पर भी कोई बचाव के लिए नहीं पहुंचा।

ऐसी बची जान-
कार सवार लोगों ने कोई रास्ता न देख अपनी सूझ-बूझ का इस्तेमाल किया और पीछे वाला शीशा तोड़ने में लग गए। भगवान की कृपा से कुछ ही पलों में शीशा टूट गया और लपटों के बीच किसी तरह वे सभी कार से बाहर निकलने में कामयाब रहे। कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। जानकारी पाकर पुलिस दमकल कर्मियों के साथ पहुंची। इस दौरान कार सवार लोगों के चेहरों पर दहशत साफ नजर आई। वरिष्ठ उप निरीक्षक अनवर अहमद ने बताया कि कार सवार बाल-बाल बच गए। सूचना दर्ज कर ली गई है।

 

जब हुआ चमत्कार-

जस्थान स्थित मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने जा रहे परिवार के सदस्यों की माने तो सभी लोग हंसी ख़ुशी दर्शन करने के लिए घर से निकले थे। तभी अचानक चलती कार में आग लग गई। इंजन बंद होने संग कार लॉक हो गई, इससे हम सभी अंदर फंस गए। शोर मचाने पर भी कोई बचाव के लिए नहीं पहुंचा। इसी बीच हम लोगों ने मेहंदीपुर बालाजी महाराज का नाम लिया और एक चमत्कार की वजह से हम सभी लोग बहार निकल आये और सभी सुरक्षित बच गए।