3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कन्नौज
नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से ठगे 6 लाख रुपए
Play video

नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से ठगे 6 लाख रुपए

जालसाज युवक ने एक युवक को वायुसेना में नौकरी लगवाने के लाखों रुपए की ठग लिए। ठग ने युवक को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी दे दिया।
Google source verification

कन्नौज. जालसाज युवक ने एक युवक को वायुसेना में नौकरी लगवाने के लाखों रुपए की ठग लिए। ठग ने युवक को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी दे दिया। युवक को एक आफिस में नौकरी भी ज्वाइन करवा दी। डेढ़ माह नौकरी करने के बाद पीड़ित युवक को ठगी होने की जानकारी हो सकी। पीड़ित ने एसपी से ठगी करने वाले युवक के खिलाफ शिकायत की है।

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कुंडवापुर गांव निवासी सुरेश राजपूत ने एसपी प्रशांत वर्मा को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि फिरोजाबाद जनपद के नारखी थाना क्षेत्र के साहपुर गांव निवासी अजय यादव से मुलाकात हुई थी। अजय ने उसकी वायुसेना में छह लाख रुपए नौकरी लगवाने की बात कही। जिस पर उसकी बातों में आकर उसने अजय को तीन लाख रुपए दे दिए। आरोपी युवक ने फर्जी दस्तावेज बनाकर डाक के जरिए एक ज्वाइनिंग लेटर भेज दिया। जिसके बाद अजय ने बाकी के तीन लाख रुपए भी ले लिया। आरोप लगाया है कि बाद में अजय ने टीम के साथ मिलकर एक दफ्तर में नौकरी भी ज्वाइन करवा दी। करीब डेढ़ माह तक नौकरी करने पर उसको फर्जी नौकरी दिलाए जाने व ठगी की जानकारी हो सकी। पीड़ित ने एसपी से न्याय दिलाने की मांग की है।

बड़ी खबरें

View All

कन्नौज

उत्तर प्रदेश