24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कन्नौज
मेथी की सब्जी बताकर खिलाया गांजा, एक परिवार के छह लोग अस्पताल में भर्ती
Play video
Hindi News / Uttar Pradesh / Kannauj / Videos / मेथी की सब्जी बताकर खिलाया गांजा, एक परिवार के छह लोग अस्पताल में भर्ती

मेथी की सब्जी बताकर खिलाया गांजा, एक परिवार के छह लोग अस्पताल में भर्ती

गांजे की सब्जी खाने के बाद एक ही परिवार के छह लोग बीमार हो गए। सभी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कन्नौज

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 28 Jun 2020, 5:15 PM IST

कन्नौज. मजाक मजाक में एक परिवार के छह लोगों की जिंदगी पर उस समय संकट छा गया जब एक शख्स ने गांजे को मैथी बताकर उसकी सब्जी बनाकर खाने को दिया। उस गांजे की सब्जी खाने के बाद एक ही परिवार के छह लोग बीमार हो गए। सभी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया गया कि गांव के ही एक शख्स ने मजाक के इरादे से सब्जी बनाने के लिए गांजा दे दिया था। पुलिस ने आरोपी शख्स को हिरासत में लिया है।

कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के मियागंज गांव में नवल किशोर नामक एक शख्स ने गांव में रहने वाले ओमप्रकाश के बेटे नितेश को सूखी मेथी बताकर गांजा दे दिया। घर जाकर नितेश ने भाभी पिंकी को वह गांजा दे दिया। शाम करीब चार बजे पिंकी ने गांजे को सूखी मेथी समझ कर सब्जी बना दी। करीब पांच बजे ओम प्रकाश, बेटे नितेश, मनोज कमलेश, पिंकी और आरती ने सब्जी खाल ली।

थोड़ी देर बाद सभी की हालत बिगड़ने लगी। डॉक्टर को बुलाने के लिए उन्होंने पड़ोसियों को बुला लिया। थोड़ी देर बाद सभी बेहोश हो गए। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने कढ़ाई में रखी सब्जी व बिना पके गांजे को कब्जे में ले लिया है। इसके बाद नवल किशोर नामक शख्स को हिरासत में लिया है। पूछताछ करने पर उसने बताया कि मजाक में उसने गांजे को मेथी बताकर दे दिया था।