19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कन्नौज
पुलिस ने घेराबंदी कर चार गांजा  तस्करों को किया गिरफ्तार, 20 किलो गांजा किया बरामद
Play video

पुलिस ने घेराबंदी कर चार गांजा  तस्करों को किया गिरफ्तार, 20 किलो गांजा किया बरामद

पुलिस ने घेराबंदी कर चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तस्करों के पास से 20 किलो गांजा बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने ऑटो को सीज कर दिया है।
Google source verification

कन्नौज. पुलिस ने घेराबंदी कर चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तस्करों के पास से 20 किलो गांजा बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने ऑटो को सीज कर दिया है। पुलिस ने चारों तस्करों को जेल भेज दिया है। नशे के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सीओ दीपक दुबे के नेतृत्व में इंदरगढ़ व ठठिया थाना की टीम को लगाया था।

कन्नौज क्षेत्र के इंदरगढ़ व ठठिया थाना क्षेत्र की पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों तस्करों को आटो सहित लाख बहोसी पक्षी बिहार के पास से से पकड़ा है। तस्करों की पहचान इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के बहोसी गांव निवासी दिग्विजय सिंह उर्फ गोला ठाकुर, पीयूष चौहान, औरैया जनपद के उमापुर गांव निवासी ऊदल सिंह, रठ गांव निवासी शंहशाह आलम के रूप में की गई। पुलिस को आटो से पास से 20.300 किलो गांजा मिला है। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने तस्करों को जेल भेज दिया है।

बड़ी खबरें

View All

कन्नौज

उत्तर प्रदेश