1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कन्नौज
एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर सामने आये जानवर ने ली दो की गई जान, परिजनों में आक्रोश
Play video

एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर सामने आये जानवर ने ली दो की गई जान, परिजनों में आक्रोश

एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर सामने आये जानवर ने ली दो की गई जान, परिजनों में आक्रोश
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कन्नौज

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 22 Nov 2018, 4:45 PM IST

कन्नौज. जिले के ठठिया थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर एक दुःखद हादसा हो गया। रात के समय चार कार सवार लोग लखनऊ से नोएडा जा रहे थे कि इसी बीच एक्सप्रेसवे पर मरे पड़े पशु से कार टकरा कर पलट गई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए जिसमे 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जब कि दो लोग घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए व घायलों को उपचार के लिए तिर्वा मेडिकल भेज दिया जहां से घायलों की हालत गंभीर होने पर कानपुर के लिए रेफर कर दिया है।

जानवर से टकराकर पलटी कार

यूपीडा की लापरवाही के चलते आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक दुखद हादसा हो गया । कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर मरे मवेशी से एक कार टकरा गयी । हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी और दो घायल हो गए । घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है । कार सवार चारों युवक लखनऊ से नोएडा जा रहे थे । मृतक के परिजनों ने यूपीडा के सड़क सुरक्षा के दावों पर सवालिया निशान लगाया है । मृतक के साथी नदीम ने बताया कि एक्सप्रेस वे काले रंग का पशु मरा हुआ पड़ा था । अंधेरे के कारण कार उससे टकराकर पलट गई । जिस हिसाब से टोल बसूला जा रहा उसके एवज में एक्सप्रेस वे पर सुविधाओं का अभाव है ।

नोएडा के रहने वाले हैं मृतक

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कन्नौज जनपद के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार हाईवे पर मृत पड़े जानवर से टकराकर असन्तुलित होकर पलट गई । जिससे चंद्रशेखर पुत्र जानकीदास आसुतोष पुत्र लाल चंद निवासी नोएडा की मौके पर मौत हो गयी एवं विजय पाल पुत्र भवर सिंह व समर जैन पुत्र संजय जैन निवासी मेरठ गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनको उपचार हेतु राजकीय मेडिकल कालेज से कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए व घायलों को उपचार के लिए तिर्वा मेडिकल भेज दिया जहां से घायलों की हालत गंभीर होने पर कानपुर के लिए रेफर कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

कन्नौज

उत्तर प्रदेश