
कानपुर। सावधान इंडिया सीरियल में नायक और खलनायक के रोल में उसे देश के लोग पहचानते है। अक्सर छोटे पर्दे की पुलिस को वो अपने फेर में फंसाता और दौड़ाया है तो कभी-कभी खाकी की पोशाक पहन कर अपराधियों को दबोचता है। लेकिन उसने रियल में अपने मित्र के लिए एक खौफनाक वारदात को अंजाम दे डला। आरोपियों ने एक डिलीवर ब्वाय की बेरहमी से कत्ल कर दिया और शव को बोरे में भरकर अर्मापुर नगर में फेंक दिया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज हत्यारों की तलाश शुरू की। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलाशा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। डिलीवर ब्वाय की हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते उसके दोस्तों ने की थी। इस वारदात में ं टीवी कलाकार भी शामिल था, जिसकी कार का इस्तेमाल शव को ठिकाने लगाने में किया गया था। जबकि मुख्य आरोपी उसका बचपन का दोस्त निकला। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
नगर में मिला था डिलीवर ब्वाय का शव
पनकी थाना़क्षेत्र के अर्मापुर नगर में बीते मंगलवार को एक शव मिला। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नहर से शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त फजलगंज थाना क्षेत्र के दर्शन पुरवा निवासी अक्षय उर्फ निक्की के रूप में हुई। अक्षय एक निजी पिज्जा कंपनी में डिलीवर ब्वाय का काम करता था। एसएसपी अनंत देव तिवारी ने इस हत्याकांड के खुलाशे के लिए एक टीम का गठन कर आरोपियों के गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। पुलिस की टी ने शुरूआती जांच में अक्षय के घर से लेकर अर्मापुर तक के बीच लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज चेक किया। साथ ही उसके उसके मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाया। मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाने के बाद हत्या की कुछ हद तक गुत्थी सुलझ गई और पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब रही।
युवती के चलते दी दर्दनाक मौत
एसपी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि अक्षय की हत्या उसके ही दोस्त आकाश और अजीत ने अंजाम दी थी। पुलिस की पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी आकाश ने बताया कि इलाहाबाद की रहने वाली एक युवती के साथ मेरी मुलाकात हुई और हम दोनों दोस्त बन गए। वो कुछ दिन पहले कानपुर आई तो मैंने उसे अपने सबसे करीबी दोस्त अक्षय से उसकी मुलाकात करवाई। अक्षय से मिलने के बाद युवती ने मुझझे बातचीत बंद कर दी और दूरी बना ली। इसी दौरान अक्षय और युवती के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। तब मुझे इसके बारे में जानकारी हुई तो मैंने अक्षय से युवती से सबंध तोड़ने को कहा, पर वो नहीं माना। अक्षय कानपुर से इलाहाबाद युवती से मिलने के लिए गया। मैं भी उसका पीछा करते हुए पहुंच गया। जहां मेरी और अक्षय के बीच जमकर टकरार हुई और उसी दिन अपनले दोस्त अजीत को मिलाकर उसके मारने का प्लॉन बना डाला।
पहले पिलाई शराब, फिर कर दिया कत्ल
इलाहाबाद में हुए विवाद के आकाश ने अक्षय से फिर से मिलना जुलना शुरू कर दिया और उसका शादी युवती के साथ कराने का वादा किया। वारदात वाले दिन आकाश अपनी स्कूटी से अक्षय को लेकर अपने घर पहुंचा और उसको शराब पिलाई। अक्षय जब शराब के आगोश में आकर अचेत हो गया तब अजीत के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। दोनों ने पहले अक्षय के शव को बोरे में भरा और स्कूटी में ले जाने लगे, लेकिन भार ज्यादा होने के चलते उन्हें चार पहिया वाहन की व्यवस्था करनी पड़ी। इसी दौरान आकाश ने अपने टीवी कलाकार मित्र अनुभव को कार सहित अपने घर बहाने से बुलाया। तीनों कार पर शव रखकर अर्मापुर पहुंचे और उसे नहर में फेंककर घर आ गए।
मुझे वारदात की नहीं थी जानकारी
पूरे प्रकरण में अभियुक्त अनुभव ने बताया कि आकाश के साथ मेरी बचपन से दोस्ती थी। एकबार मैंने आकाश से फिल्मों में काम करने की बात कही तब उसने मुझे मुम्बई भिजवाया। वहां उसने रहने और खाने की व्यवस्था कराई। जब भी मैं कानपुर आता तो उससे मिलने के लिए जरूर जाता। पर आकाश किसी का मर्डर कर देगा इसकी मुझे जानकारी नहीं थी। उसने मुझे फोनकर अपने घर कार लेकर बुलाया था और विजय नगर तक चलने के लिए कहा था। मैं उसके बहकावे में आ गया और अक्षय के घर आ गया। अक्षय और अजीत ने मुझे अर्मापुर से कुछ दूरी पर उतार दिया और कार लेकर चले गए। वहां उन्होंने क्या किया, मुझे कुछ नहीं बताया।
सावधान इंडिया में निभा चुका है कई रोल
शहर के गांधीनगर निवासी अनुभव जायसवाल मुंबई में सावधान इंडिया, न आना इस देश लाडो आदि टीवी धारावाहिकों में काम कर चुका है। वह एक दर्जन से अधिक चरित्रों की भूमिका निभा चुका है। पुलिस की मानें तो वह बेहद शातिर दिमाग है। सावधान इंडिया के छह एपिसोड उसने किए हैं। डीडी वन पर भी गुडिय़ा नाम के धारावाहिक में भी वह अभिनय करने वाला था, जिसकी शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। एसपी कंट्रोल रूम आशुतोष मिश्र ने बताया कि अनुभव हत्या की साजिश व शव को फेंकने में आकाश और मुन्ना के साथ था। महिला से आकाश ने संबंधों की जानकारी दी है। पुलिस अनुभव की कॉल डिटेल व लोकेशन भी निकलवा रही है। शातिर दिमाग अनुभव कई सीरियल में काम कर चुका है।