9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर
पुलिस और सपाईयों  के बीच जमकर हुई भिड़न्त, योगी सरकार के चलते जल रहा कासगंज
Play video

पुलिस और सपाईयों के बीच जमकर हुई भिड़न्त, योगी सरकार के चलते जल रहा कासगंज

सपा नगर अध्यक्ष मुईन खान ने कहा-योगी योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में कानून-व्यवस्था बेपटरी हो गई है।

Google source verification

कानपुर. समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवह्न पर शनिवार को सैकड़ों सपा कार्यकर्ता शिक्षक पार्क में एकत्र हुए और योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। सपाईयों ने इस दौरान आलू को सड़क में फेंकना शुरू किया तो पुलिस ने उन्हें रोका, लेकिन वह नहीं माने। पुलिस और सपाईयों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने आठ सौ से ज्यादा सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। जिन्हे गाडियों मे भर कर पुलिस लाइन ले जाया गया।

इस दौरान सपाइयों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपा नगर अध्यक्ष मुईन खान ने कहा कि योगी योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में कानून-व्यवस्था बेपटरी हो गई है। अब प्रदेश को संप्रदायिकता की आग में झोंका जा रहा है। कासगंज इसका जीता-जागता उदाहरण है। अगर शासन-प्रशासन ने सही समय पर कदम उठाया होता तो वहां पर हिंसा को रोका जा सकता था। नगर अध्यक्ष का आरोप है कि भाजपा लोगों को बाटने की सियासत कर रही है, जो देश के लिए खतरनाक है। हम कासगंज की घटना की जांच निष्पक्ष जांच एजेंसी से कराए जाने की मांग करते हैं।
800 से ज्यादा सपाईयों को लिया हिरासत में
पूर्व सीएम अखिलेश यादव के अवह्न पर शनिवार को सैकड़ों सपा कार्यकर्ता शिक्षक पार्क पहुंचे। सपाई अपने साथ आलू लेकर आए थे। सपा के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और योगी सरकार पर नारेबाजी शुरू कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान सपाईयों ने सड़क पर आलू फैलाना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह और उग्र हो गए। इस दौरान पुलिस औा सपाईयों के बीच झड़प शुरू हो गई। मामला बड़ता देख पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और करीब 800 से ज्यादा सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भिजवा दिया।
पुलिस ने महिलाओं पर चलाई लाठियां
सपा महिला मोर्चा की नेता नीलम रोमिला सिंह अपने समर्थकों के साथ शिक्षक पर धरने पर बैठ गईं। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की तो वह पुलिस से भिड़ गई। इस दौरान तब हंगामा हुआ। नीलम रोमिला का आरोप है कि पुरूष पुलिसकर्मियों ने उनके और अन्य महिलाओं के साथ मारपीट की है। हमें घसीटकर गाड़ी में बैठाया गया। नीलिमा ने कहा कि सपाई शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने सरकार के इशारे पर लाठीचार्ज किया। रोमिला सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने सरकार के इशारे में काम कर रही है और महिलाओं पर लाठी बरसाई जा रही हैं। महिला की जगह पुरूष पुलिसकर्मियों ने हमारे साथ अभद्रता की। सपा इसके खिलाफ उग्र पद्रर्शन कर योगी सरकार की ईंट से ईंट बजा देगी।
आलू किसान परेशान, सरकार नहीं दे रही ध्यान
शिक्षक पार्क में अपने कार्यकर्ताओं के साथ आर्यनगर से विधायक अमिताभ बाजपेयी भी पहुंचे। विधायक अपने समर्थकों के सरकार के खिलाफ हल्लाबोल रहे थे। तभी पुलिस ने सपाईयों को रोका तो विधायक उनसे भिड़ गए। पुलिस ने उन्हें भी हिरसात में ले लिया। अमिताभ ने कहा कि पिछले दस माह के दौरान कानून व्यवस्था बेपटरी है। किसान परेशान है और आत्महत्याएं कर रहा है। विधानसभा में जब सपा विधायक यह मुद्दे उठाते हैं तो सरकार सुनने को तैयार नहीं। इसी के चलते आज हम सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे, जहां पुलिस ने हमें हिरासत में ले लिया। विधायक ने बताया कि सैकड़ों किसानों को आलू का सही दाम नहीं दिया गया, जिसके चलते वह खराब हो गया। किसान भुखमरी की कगार पर खड़ा है।