मध्य प्रदेश के ऊपर से गुजरने वाली ट्रफ रेखा अब उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ रही है। जिससे गंगा की तराई की क्षेत्र में बारिश होने की संभावना बढ़ गई है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह बारिश टुकड़ों में होगी।