3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करौली
रोडवेज प्रशासन तैयार, 320 बसें भक्तों को पहुंचाएंगी कैला मां के द्वार
Play video

रोडवेज प्रशासन तैयार, 320 बसें भक्तों को पहुंचाएंगी कैला मां के द्वार

Roadways administration ready, 320 buses will take devotees to Kaila Maa's doorरेलवे स्टेशनों पर तय किए अस्थाई बस स्टैण्ड
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Anil dattatrey

•

Updated: 16 Mar 2023, 12:15 PM IST


हिण्डौनसिटी. आस्था धाम कैलादेवी में19 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र लक्खी मेले में रोडवेज की 320 बसें भक्तों को कैला मां के द्वार पहुंचाएंगी। इसके लिए रोडवेज प्रशासन ने हिण्डौनसिटी व गंगापुरसिटी रेलवे स्टेशन सहित 9 स्थानों पर अस्थाई मेला बस स्टैण्ड स्थापित करने की तैयारियां शुरू कर दी है। जहां से 17 मार्च से मेला स्पेशल बसों को का संचालन शुरू होगा।
रोडवेज सूत्रों के अनुसार रोडवेज कैलदेवी के मेले में यात्री परिवहन के लिए रोडवेज मुख्यालय से प्रदेश की 45 डिपो से 320 बसों को लगाया है। सर्वाधिक यात्री आवक वाले 9 स्थानों से बसों का 17 मार्च से 7 अपे्रल तक मेला अधिक में किया जाएगा। इसमें हिण्डौन व करौली रेलवे स्टेशन सहित आगरा,धौलपुर, बाडी, करौली, हिण्डौन बस स्टैंड, मेहंदीपुर बालाजी व झील की देवी से बसों का संचालन किया जाएगा। रेलवे स्टेशनों पर के मेला बस स्टैण्ड संचालन के लिए कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्यक प्रबंधक से स्वीकृति ली गई है। साथ ही हिण्डौन रेलवे स्टेशन पर मालगोदाम यार्ड के मेला बस स्टेण्ड स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया है।

आगरा से चलेगी सर्वाधिक बसें-
पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक पदयात्री व दर्शनार्थियों की आवक होने से से आगरा में बिजली घर बस स्टैण्ड यूनिट से राजस्थान रोडवेज की 98 बसें कैलादेवी के संचालित की जाएंगी। इसके अलावा हिण्डौन बस स्टैण्ड से 20, हिण्डौन रेलवे स्टेशन से 50, गंगापुर रेलवे स्टेशन से 30, बालाजी से 5, धौलपुर से 47, बाडी से 24, और झील की देवी से 20 बसों का संचालन होगा।

मेले में दौड़ेंगी हिण्डौन की 25 बसें-
कैलादेवी मेले के लिए प्रदेश भर की रोडवेज डिपो मंगवाई जा रही 320 बसों के बेड़े में हिण्डौन डिपो की सर्वाधिक 25 बसें शमिल हैं। जो आगार के बस संख्या का 40 प्रतिशत से अधिक है। वहीं लोहगढ़ से 20 व भरतपुर, जयपुर, सीकर व कोटा डिपो से 12-12 बसें मेला में लगाई हैं।

मेला स्पेशल बसों में किराए में मिलेंगी छूट-
रोडवेज डिपो के वित्त प्रबंधक शशि कुमार गुप्ता ने बताया कि यात्रियों को मेला स्पेशल बसों में किराए में छूट दी जाएगी। फिलहाल 30 प्रतिशत छूट देय है। छूट में बढा़ेतरी होने की संभावना है।

रेलवे प्रशासन भी जुटा तैयारी में-
कैलादेवी मेला को लेकर रेलवे स्टेशन प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है। रेलवे स्टेशन पर मेला अवधि में यात्रियों की आवक बढऩे से अतिरिक्त कार्मिक लगाने के साथ सुविधाओं में इजाफे की मांग की है।
स्टेशन अधीक्षक एससी मीणा ने बताया कि कोटा मंडल अधिकारियों से रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी के 10-10 जवानों के अलावा 4 रेलवे चिकित्साकर्मी, 4 लिपिक, 10 स्काउट गाइड, 10 सफाई कर्मी, 4 टिकट बाबू आदि की मांग की गई है। साथ ही यात्रियों के लिए प्रतिदिन 2 लाख लीटर पानी की व्यवस्था के लिए लिखा है।


इनका कहना है-
कैलादेवी मेला में मुख्यालय से 320 बसें लगाई गई है। बसों का 17 मार्च से संचालन शुरू होगा। बसों के सुचारू संंचालन के लिए 3 स्थानों पर चेक पोस्ट स्थापित की जाएगीं।
विश्राम मीणा, मुख्य प्रबंधक
रोडवेज डिपो, हिण्डौन