28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कासगंज
संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादी की मौत
Play video

संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादी की मौत

हार्ट अटैक बताई जा रही फरियादी की मौत की वजह, बिना पोस्टमार्टम के ही परिजन ले गए शव  
Google source verification

कासगंज। जिले में पटियाली तहसील के सभागार के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक 65 वर्षीय वृद्व फरियादी की मौत हो गई। मृतक कासगंज जनपद के थाना गांव का बताया जा रहा है जो स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत थे। यहां लगे संपूर्ण समाधान दिवस में ये वृद्ध अपनी जमीन के बंटवारे की शिकायत लेकर आये थे, लेकिन अधिकारियों से मिलने से पहले ही उनकी मौत हो गई। उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पटियाली ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने रामभरोसे को मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया और बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए।