10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कासगंज
युवक की मौत के बाद हुआ कुछ ऐसा, छूट गये यूपी पुलिस के पसीने, देखें वीडियो
Play video

युवक की मौत के बाद हुआ कुछ ऐसा, छूट गये यूपी पुलिस के पसीने, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सड़क हादसे में युवक की मौत हुई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कासगंज

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 6 Oct 2018, 6:31 PM IST

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सड़क हादसे में युवक की मौत हुई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। इसके बाद जो हुआ उसने पुलिस प्रशासन के होश उड़ा दिये। बड़ी संख्या में घटना से गुस्साये लोगों ने सड़क जाम कर दी।

ये है पूरा मामला
कासगंज कोतवाली क्षेत्र के नगला चीटा गांव का रहने वाले गंगा सिंह को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में घायल हुए गंगा सिंह को उचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया था, जहां आज उसकी मौत हो गई। अस्पताल से गंगा सिंह का शव घर पहुंचा, तो ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मृतक के परिवारीजनों को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीण पुलिस की कोई बात सुनने को तैयार नहीं थे। इस दौरान मौके पर आये तहसीलदार ब्रहम्मानंद मृतक के परिजनों को सहायता राशि दिलाये जाने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने शव को सड़क से उठा कर अंतिम संस्कार किया।