
कासगंज। एक ओर योगी आदित्यनाथ सरकार यूपी को गुंडा मुक्त बनाने की बात करती है, वहीं जिले में भाजपा के विधायक ही गुंडागर्दी पर आमादा हैं। मामला कासगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बबूल का है। यहां के रहने वाले राजपाल व उनके परिवार का आरोप है कि बीजेपी के सदर विधायक देवेन्द्र राजपूत उनके प्लाट पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके गुंडों ने पीड़ित के प्लाट की बाउंड्री वॉल भी तोड़ दी। इस मामले में पीड़ित परिवार की मंजू देवी ने बताया कि कासगंज के भाजपा विधायक ने जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से गुंडों को लाकर प्लाट की दीवार तोड़ दी। इस मामले में उन्होंने पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने बताया कि विधायक ने उनकी मां को गाली भी दी, साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि इस बारे में डीएम आर पी सिंह से बात की गई तो उन्होंने मामले में जांच की बात कही है।