6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कासगंज
पंचायत अधिकारी पर मारपीट का आरोप, प्रधान संगठन ने की कार्रवाई की मांग
Play video

पंचायत अधिकारी पर मारपीट का आरोप, प्रधान संगठन ने की कार्रवाई की मांग

प्रधानों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर पंचायत अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।

Google source verification

कासगंज। कासगंज विकास खंड क्षेत्र के गांव अमरपुर ढिलावली के ग्राम प्रधान पति ने ग्राम पंचायत अधिकारी पर मारपीट का आरोप लगाया है। प्रधान पति की पिटाई से नाराज दर्जनों प्रधानों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर पंचायत अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। जिलाधिकारी ने प्रधानों को जांच पड़ताल कराकर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

जिलाधिकारी ने दिए जांच के निर्देश

जिलाधिकारी आरपी सिंह को प्रार्थना पत्र देकर वापस लौटे प्रधानों के साथ अमरपुर ढिलावली के प्रधानपति राजकुमार ने ग्राम पंचायत अधिकारी रामेश्वर दयाल यादव पर आरोप लगाते हुए बताया कि रामेश्वर ने खंड विकास कार्यालय में किसी बात की रंजिश मनाकर पहले गाली गालौज की और बाद में सचिव जसबीर सिंह और मनोज यादव, सौरभ यादव के साथ मिलकर मारपीट कर दी। साथ ही उन्होंने पुलिस कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी थी। वहीं प्रधानों की शिकायत पर जिलाधिकारी आरपी सिंह ने जिलापंचायत राज अधिकारी को मामले में दोनों पक्षों की सुनकर जांच पड़ताल कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।