1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कासगंज
शूकर क्षेत्र सोरों में नागा साधुओं ने किया शाही स्नान, शोभायात्रा में हैरतअंगेज करतब दिखाए
Play video

शूकर क्षेत्र सोरों में नागा साधुओं ने किया शाही स्नान, शोभायात्रा में हैरतअंगेज करतब दिखाए

दिव्य और भव्य मेले में नागा बाबाओं की शाही शोभायात्रा निकाली गई।
Google source verification

कासगंज। उत्तर भारत के प्रसिद्ध कासगंज जिले के सोरों कस्बे में लगने वाले मार्गशीर्ष मेले की त्रयोदशी पर्व पर देश भर के नागा बाबा जुटे। दिव्य और भव्य मेले में नागा बाबाओं की शाही शोभायात्रा निकाली गई। नागा अखाडों में पंचनाम, आवाहन अखाड़ा, गणेश गिरी अखाड़ा, सरकार गणपति अखाड़े के अलावा तमाम अखाड़े शामिल हुए। नागा बाबाओं द्वारा निकाली गई नागा शाही शोभायात्रा में नागा बाबाओं ने बैंडबाजों की धुन पर हैरतभरे करतब दिखाये। इन ऐतिहासिक पलों को देखने के लिए सोरों कस्बे में लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटे। आपको बता दें कि भगवान वराह की नगरी सोरों में इन दिनो मार्गशीर्ष मेला लगा हुआ। तीसरा शाही स्नान नागा बाबाओं का होता है। नागा बाबा छोटेलाल भारती और लखन गिरी ने बताया कि शूकर क्षेत्र सोरों में शाही स्नान का इंतजार रहता है।