6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कासगंज
कासगंज पुलिस को बड़ी सफलता, तीन दिन में 116 अपराधी गिरफ्तार, देखें वीडियो
Play video

कासगंज पुलिस को बड़ी सफलता, तीन दिन में 116 अपराधी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पुलिस ने तीन दिन में 116 वांछित, वारंटी और इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

Google source verification

कासगंज। कासगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन दिन में 116 वांछित, वारंटी और इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसी के तहत सोमवार को पुलिस और स्वॉट टीम ने एक और 25 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं पुलिस द्वारा चलाये अभियान से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

चल रहा बड़ा अभियान
पुलिस कार्यालय में आयोजित हुई प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया जिले में अपराध समाप्त करने के लिए लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर जेल भेजा जा रहा है। तीन दिन में 116 अपराधियों को जेल भेजा जा चुका है, जिनमें पांच इनामी, 41 वारंटी, 12 वांछित, 15 जुआ एक्ट, 6 आबकारी अधिनियम, तीन शस्त्र अधिनियम, एक मदाक पदार्थ के अलावा 33 धारा 151 के आरोपी शामिल है। इसीको लेकर स्वॉट प्रभारी मुकेश कुमार और पटियाली कोतवाल ने रामप्रकाश पुत्र कन्हीलाल निवासी मोहल्ला चौक थाना पटियाली को पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है रामप्रकाश ने एक वर्ष पूर्व मौहल्ले के ही युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और हत्या के बाद से ही फरार चल रहा था। फिलहाल 25 हजार के इनामी रामप्रकाश को प्रेसवार्ता के बाद जेल भेजा जा रहा है।