16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कासगंज
जमीनी विवाद में दबंगों ने युवक को मारी गोली
Play video

जमीनी विवाद में दबंगों ने युवक को मारी गोली

अपनी ननिहाल जा रहा था युवक तभी रास्ते में दबंगों ने उसे गोली मार दी।
Google source verification

 

कासगंज। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार अपराध पर अंकुश लगाने की कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन प्रदेश में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। एटा में जमीनी विवाद के चलते सालों पुरानी रंजिश में एक युवक को गोली मार दी जिसमें भूपेन्द्र सिंह नामक युवक बुरी तरह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि पीड़ित भूपेन्द्र बेवर का रहने वाला है। वो जिला एटा के थाना नयागांव क्षेत्र के गांव उभई असदनगर अपने मामा के यहां जा रहा था, तभी बाइक सवार को दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

पीड़ित भूपेन्द्र ने बताया कि उसका रवि नामक व्यक्ति से जमीनी विवाद चल रहा था जिसकी वजह से बहुत दिन से वह उसका पीछा कर रहा था। जब भूपेन्द्र अपनी ननिहाल जा रहा था तो रवि अपने साथी के साथ उसका पीछा करते हुए आ गया और गोली मारकर फरार हो गया। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल भूपेन्द्र को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी रवि कुमार सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।