1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कटनी
मछली मारना छोड़ ट्रेनों में करने लगा चोरी, बेचने लगा देशी जहरीली शराब, जीआरपी ने दबोचा निगरानीशुदा बदमाश, देखें वीडियो
Play video

मछली मारना छोड़ ट्रेनों में करने लगा चोरी, बेचने लगा देशी जहरीली शराब, जीआरपी ने दबोचा निगरानीशुदा बदमाश, देखें वीडियो

- अपराध से तौबाकर कभी मछली मारकर जीवन यापन करने वाला व्यक्ति अचानक फिर अपराध की दुनिया में कदम रख बैठा। ऐसे ही निगरानीशुदा बदमाश को जीआरपी ने दबोचा है। - आरोपी के पास से 5 लीटर देशी जहरीली शराब और चोरी किया गया मंगलसूत्र जप्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। - जीआरपी थाना टीआइ डीपी चडार ने बताया कि 5 सितंबर की रात मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की मुड़वारा स्टेशन के कटनी एंड पर सर्कुलेटिंग एरिया में एक व्यक्ति जहरीली शराब लेकर के खड़ा हुआ है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Balmeek Pandey

•

Updated: 7 Sep 2019, 11:58 AM IST

कटनी. अपराध से तौबाकर कभी मछली मारकर जीवन यापन करने वाला व्यक्ति अचानक फिर अपराध की दुनिया में कदम रख बैठा। ऐसे ही निगरानीशुदा बदमाश को जीआरपी ने दबोचा है। आरोपी के पास से 5 लीटर देशी जहरीली शराब और चोरी किया गया मंगलसूत्र जप्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। liquor जीआरपी थाना टीआइ डीपी चडार ने बताया कि 5 सितंबर की रात मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की मुड़वारा स्टेशन के कटनी एंड पर सर्कुलेटिंग एरिया में एक व्यक्ति जहरीली शराब लेकर के खड़ा हुआ है। poisonous liquor मुखबिर की सूचना पर टीआइ टीम के साथ दबिश दी और बताए अनुसार आरोपी को गिरफ्तार किया। जीआरपी ने बलराम बर्मन (34) निवासी रंगनाथ मंदिर के पीछे झर्रा टिकुरिया थाना माधवनगर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 5 लीटर देशी जहरीली शराब मिली। पूछताछ में उसने ट्रेन में चोरी करने की वारदातों को भी स्वीकार किया।

 

स्टूडेंट करे मन की बात: छात्रसंघ चुनाव को लेकर इस शहर के विधायक ने कही बड़ी बात, पढि़ए खबर

 

विंध्याचल एक्सप्रेस में किया था चोरी
आरोपी से पूछताछ में पता चला कि अपराध क्रमांक 255/19 धारा 380 के अपराध में यही आरोपी है। ट्रेन क्रमांक 11272 विंध्याचल एक्सप्रेस में 10 जुलाई की रात ट्रेन में मुन्नी बाई पति रमेश रैकवार 35 वर्ष निवासी मकरोनिया सागर के लेडीज पर्स पार कर दिया था, जिसमें 20 हजार रुपये कीमती सोने का मंगलसूत्र एवं 5000 रखे हुए थे। आरोपी के पास से मंगलसूत्र बरामद किया गया है। रुपए उसने उड़ा दिए हैं।

 

‘अमीर’ बने गरीबों की ‘सामत’: जिले में शुरू हुआ अभियान, शहर से लेकर गांव तक खुलेगा फर्जीवाड़ा

 

घुनघुटी के जंगल से लाता था शराब
आरोपी ने जीआरपी को पूछताछ में बताया कि वह शराब घुनघुटी के जंगल से लाकर बेच रहा था। बताया जा रहा है कि यह बदमाश कई दिनों से शराब बेच रहा था। जब भी मौका मिलता है ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे देता था। पहले यह मछली मारता था, लेकिन बारिश काल में मछली मारने पर प्रतिबंध लगा हुआ है इसलिए वह रुपए जुटाने के लिए चोरी करने लगा और अवैध तरीके से शराब बेचने लगा। आरोपी को गिरफ्तार करने में टीआई सहित एएसआई केके चौबे, प्रधान आरक्षक यूनिस खान, आरक्षक परशुराम यादव, प्रशांत यादव, सत्येंद्र सिंह, मनीष कुमार आदि की भूमिका रही।