1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कटनी
MIC की बैठक में अफसरों से असंतुष्ट दिखे पार्षद, आयुक्त से कहा, जब आपके अफसरों की नहीं तैयारी तो क्यों बुला ली बैठक, देखें वीडियो
Play video

MIC की बैठक में अफसरों से असंतुष्ट दिखे पार्षद, आयुक्त से कहा, जब आपके अफसरों की नहीं तैयारी तो क्यों बुला ली बैठक, देखें वीडियो

- नगर निगम के महापौर कक्ष में शुक्रवार की दोपहर मेयर इन काउंसिल (एमआइसी) की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक महापौर शशांक श्रीवास्तव, आयुक्त आरपी सिंह सहित पार्षदों और अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक हुई। - बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के शुरुआती दौर से ही एमआइसी सदस्य अधिकारियों से असंतुष्ट दिखे। इस दौरान पार्षदों ने आयुक्त से कहा कि आवास योजना की इंजीनियों से डीपीआर की कॉपी एक माह पहले मांगी थी वह नहीं दी। - पीएम आवास योजना के तहत हितग्राहियों को राशि जारी होनी है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Balmeek Pandey

•

Updated: 7 Sep 2019, 12:30 PM IST

कटनी. नगर निगम के महापौर कक्ष में शुक्रवार की दोपहर मेयर इन काउंसिल (एमआइसी) MIC Katni की बैठक आयोजित की गई। BJP councilors यह बैठक महापौर शशांक श्रीवास्तव, आयुक्त आरपी सिंह सहित पार्षदों और अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक हुई। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के शुरुआती दौर से ही एमआइसी सदस्य अधिकारियों से असंतुष्ट दिखे। इस दौरान पार्षदों ने आयुक्त से कहा कि आवास योजना की इंजीनियों से डीपीआर की कॉपी एक माह पहले मांगी थी वह नहीं दी। पीएम आवास योजना के तहत हितग्राहियों को राशि जारी होनी है। नगर निगम द्वारा लिस्ट तैयार की गई, लेकिन अधिकारी सिर्फ आश्वासन ही देते रहे। अबतक काम नहीं हुआ। किश्त जारी नहीं हो पा रही है। इसकी जानकारी नगर निगम के उपायुक्त सहित अन्य अधिकारी नहीं दे पा रहे थे। इस पर पार्षदों ने कहा कि आपके अधिकारियों को कोई जानकारी ही नहीं तो फिर बैठक क्यों बुला ली। आज आपको बताना पड़ेगा कि कबतक गरीबों के काम हो जाएंगे। इस पर आयुक्त ने कहा हम दिखवाते हैं। पार्षदों ने कहा आश्वासन नहीं समाधान चाहिए। बता दें कि नगर निगम एमआइसी की बैठक 19 प्रस्तावों को लेकर हुई। जिनमें चर्चा के बाद निर्णय लिए गए।

 

‘अमीर’ बने गरीबों की ‘सामत’: जिले में शुरू हुआ अभियान, शहर से लेकर गांव तक खुलेगा फर्जीवाड़ा

 

इन प्रस्तावों को लेकर हुई बैठक
बैठक में लेखा शाखा में निविदा आमंत्रित करने, अमृत योजना, पीएम आवास योजना अंतर्गत भवनों की कीमता का निर्धारण, अधिवक्ता फीस व व्यय की स्वीकृति, सफाई के लिए 377 दैवेभो श्रमिकों की स्वीकृति, बड़े नालों की सफाई व श्रमिक रखे जाने, कम्प्यूटर ऑपरेटर, केसीएस कन्या उमा विद्यालय में एक कर्मचारी रखने, वाहन विभाग व कर्मशाला में एक कुशल, एक अकुशल श्रमिकों की स्वीकृति, वाहन विभाग में 14 कुशल श्रमिकों के लिए तीन माह की स्वीकृति, जल विभाग में मरम्मत कार्य व 53 श्रमिकों की स्वीकृति, पौधरोपण के लिए 15 श्रमिकों के कार्य की स्वीकृति, सुरम्य पार्क और डिवाडर के लिए 7 श्रमिकों की नियुक्ति, इ-नगर पालिका के लिए श्रमिकों को रखने, अन्य व्ययों की 4 लाख से अधिक की राशि स्वीकृत करने, अशफाक परवेज उपायुक्त के मकान का किराया देने, निर्माण कार्यों के लिए बजट, आइएचएसडीपी योजना आदि के प्रस्ताव शामिल रहे।

 

मछली मारना छोड़ ट्रेनों में करने लगा चोरी, बेचने लगा देशी जहरीली शराब, जीआरपी ने दबोचा निगरानीशुदा बदमाश, देखें वीडियो

 

इनकी रही उपस्थिति
बैठक में महापौर शशांक श्रीवास्तव, आयुक्त आरपी सिंह, पार्षद मनीष पाठक, सीमा जैन, ज्योति दीक्षित, अभिषेक ताम्रकार, गौरीशंकर पटेल, प्रीति सूरी, उपायुक्त अशफाक परवेज, सहायक आयुक्त संध्या सरयाम, राकेश शर्मा, आदेश जैन, अनिल जायसवाल सहित अन्य पार्षद व अधिकारी मौजूद रहे।