कटनी. शिक्षण सत्र 2019-20 के द्वितीय चरण का सोमवार को आगाज हुआ और समर वेकेशन के बाद एक बार फिर से सरकारी व निजी स्कूलों में रौनक देखने को मिली। निजी स्कूलों में सुबह से बच्चे बसों, ऑटो व वैन के साथ अपने साधनों से पहुंचे और फ्रेंड्स से मुलाकात कर पढ़ाई के साथ समर वेकेशन की चर्चाओं में लगे रहे। वहीं सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव मनाया गया। प्राइमरी से लेकर हायर सेकंडरी स्कूल तक के बच्चों का स्वागत कर प्रवेश दिलाया गया और उसके बाद पुस्तकें व साइकिलें भेंट की गई। कार्यक्रम में पालकों के साथ जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व अधिकारी भी पहुंचे और बच्चों का उत्साह बढ़ाया। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर व मॉडल स्कूल में प्रवेशोत्सव मनाया गया। स्कूल पहुंचे बच्चों का शिक्षकों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। इसके बाद पुस्तकों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य विभा श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसी तरह से एनकेजे प्रेमनगर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला प्रेमनगर में भी प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम हुआ। थाना प्रभारी एनकेजे रोहित डोंगरे ने नवप्रवेशी बच्चों का उत्साह वर्धन किया। इस दौरान स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। पिलौंजी स्कूल में एपीसी एनपी दुबे की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
चर्चाओं में है मरीजों को भोजन बांटने में लापरवाही का यह वीडियो
मां जालपा परमार्थ सेवा समिति ने भेंट की सामग्री
कटनी. शासकीय पुरवार पुत्री कन्या शाला शेर चौक में प्रवेशोत्सव मनाया गया। जिसमें मां जालपा परमार्थ सेवा समिति की अध्यक्ष नीरा सेठिया अतिथि के रूप में मौजूद थीं। नवप्रवेशी छात्राओं का शिक्षकों व अतिथियों ने स्वागत किया और उसके साथ ही परमार्थ समिति की ओर से छात्राओं को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। अध्यक्ष सेठिया ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षण सामग्री आगे भी समिति उपलब्ध कराएगी। इस दौरान नीतू रैकवार, धनीराम रजक, सपना सोनखरे, शर्मिला पटेल, अर्चना खटीक, धीरेन्द्र द्विवेदी, हर्ष बनवारी, प्रांशुल अग्रवाल, विवेक सोनी, पार्थ सेठिया, प्रादुम यादव, विकास तोलानी सहित अन्य जन मौजूद थे।

स्लीमनाबाद क्षेत्र के स्कूलों मेंं मनाया प्रवेशोत्सव
संकुल केंद्र स्लीमनाबाद की शालाओं मेंं प्रवेशोत्सव मनाया गया। नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया और योजना के तहत निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। स्लीमनाबाद संकुल केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य जेएस मार्को, मल्लिका खान, ठाकुरदत्त दुबे, डीएम बागरी, प्रतिभा चौदहा, सविनय तिवारी मौजूद थे। कुआं माध्यमिक शाला में प्रवेशोत्सव बीएसपी सुरेन्द्र जैन की मौजूदगी में आयोजित किया। इस दौरान जनशिक्षक सुनील तिवारी, हरीश विश्वकर्मा, संजो बर्मन, रत्नेश, प्रकाश, जानकी, पूजा, सुमन, राजेश नायक, रेखा दाहिया, कुसुमलता परांते, अरुणा दुबे, विनोद कोरटकर, लक्ष्मी पांडे सहित अन्य जन मौजूद थीं।
रामपाटन हाइस्कूल में साइकिल पाकर खुश हुए छात्र
बहोरीबंद तहसील अंतर्गत शासकीय हाइस्कूल रामपाटन में नवीन शिक्षा सत्र के पहले ही दिन छात्रों को निशुल्क साइकिल व पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। प्राचार्य मनोज गर्ग ने प्रवेशोत्सव पर छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। वहीं पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष रामसुजान ठाकुर व अन्य अतिथियों ने छात्रों का स्वागत कर उन्हें साइकिल व पुस्तकें भेंट कीं। इस दौरान केशलाल रैदास, दुलारे प्रसाद कोरी, देवेन्द्र सिंह, राकेश यादव, बालकिशन पटेल, अनिल कांत बाजपेयी, सुरेश चौधरी, अनंत राम, महीप सिंह सहित अन्य जन मौजूद थे।
ढीमरखेड़ा रामपुर स्कूल में विधायक ने किया स्वागत
जनपद शिक्षा केंद्र ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली स्कूलों में सोमवार को प्रवेशोत्सव मनाया गया। ग्राम रामपुर स्थित मॉडल स्कूल में विधायक विजयराघवेंद्र सिंह ने स्कूल पहुंचे बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में प्राचार्य एसएस सैयाम ने स्कूल में शिक्षकों की कमीं बताई। जिसकी पूर्ति कराने विधायक ने आश्वासन दिया। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ठाकुर, मोहम्मद इजराइल, बीइओ आरएस बघेल, आनंद मिश्रा, सुरेश सोनी, मनोज चौरसिया, सुनील पटेल, राधे शर्मा, ओंकार शर्मा, दम्मी चौरसिया, कुलदीप तिवारी, संतु सोनी, अदनाब त्रिपाठी, रामखेलावन मिश्रा, मिथिलेश पांडे, रामानंद परोहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
उत्कृष्ट स्कूल विजयराघवगढ़
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजयराघवगढ़ में प्रवेशोत्सव के साथ ही बच्चों को निशुल्क साइकिल व पुस्तकों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद विजयराघवगढ़ अध्यक्ष राकेश गुप्ता व प्राचार्य सरस्वती मिश्रा ने शासन की नवीन शिक्षा पद्धति की जानकारी दी। इस दौरान रामनिधि मिश्रा, जीवन लाल विश्वकर्मा, निलेश शुक्ला, जेपी गुप्ता, नीलू गौतम, शशि लता निगम, विपिन बिहारी तिवारी, रामसुमेर विश्वकर्मा, ओमप्रकाश सोनी, रजनी नेमा, रुकमणि प्रधान, बालेश्वर सिंह, रूपेश भुसारी, देवकी चौधरी, अशोक पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

पिपरिया सहलावन में आयोजन
पिपरिया सहलावन शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक और हाइस्कूल के प्रभारी प्राचार्य केएल बैन सहित स्कूलों के शिक्षक, शिक्षकाओं की उपस्थिति में प्रवेशोत्सव मनाया गया। प्रवेशोत्सव के दौरान शासकीय हाइस्कूल परिसर में कक्षा एक से दस तक की पुस्तकों का वितरण किया गया। प्रवेश के साथ ही बच्चों का स्वागत भी किया गया।
बड़वारा में भी बना प्रवेशोत्सव
उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़वारा में भी प्रवेशोत्सव मनाया गया। इस दौरान विधायक बसंत सिंह ने नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत व पुस्तक व साइकिल का वितरण कर विद्यालय में प्रवेश कराया। इस दौरान बच्चों को अच्छी मेहनत कर बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विधायक बसंत सिंह ने स्कूल की हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रभारी प्राचार्य जुगलकिशोर चौरसिया, उमेश निगम, रचना तिवारी, मधुबाला गर्ग, उर्मिला कश्यप आदि की उपस्थिति रही।
150 बिस्तर के अस्पताल निर्माण की कछुआ चाल, आठ माह में तैयार नहीं हो पाया अस्पताल का फाउंडेशन
चपना में हाइस्कूल की सौगात
विजयराघवगढ़ क्षेत्र के ग्राम चपना में इस साल से हाइस्कूल खुला है। ग्रामीणों द्वारा कई वर्षों से मांग की जा रही थी। स्कूल का उन्नयन होने से बच्चों में खासा उत्साह है। यहां पर स्कूल खुलने से बच्चे अब गांव में ही हाइस्कूल की शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। यहां के बच्चों को कई किलोमीटर का सफर तय कर सिनगौड़ी, पिपरया या फिर अन्यत्र शिक्षा प्राप्त करनी पड़ती थी। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता पटेल व रंगलाल पटेल की उपस्थिति में प्रवेशोत्सव मनाया गया। इस दौरान बीआरसी देवेंद्र अहिरवार, प्रभारी रामसजीवन पटेल, पीयूष अग्रवाल, उदयराज सिंह, ग्राम पंचायत सरपंच सुनीता दाहिया, लालजी मिश्रा, गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे।