31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कटनी
पत्रिका हरित प्रदेश अभियान- पर्यावरण संरक्षण को लेकर आगे आए लोग…देखिए वीडियो
Play video

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान- पर्यावरण संरक्षण को लेकर आगे आए लोग…देखिए वीडियो

जागृति पार्क में पौधे रोपने पहुंचे समाजसेवी, अधिकारी, कर्मचारी, सरंक्षण को लेकर हुई चर्चा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mukesh Tiwari

•

Updated: 21 Jul 2019, 9:32 PM IST

कटनी. पेड़-पौधों के संरक्षण पर ध्यान न देने का ही नतीजा है कि आज बारिश का क्रम कम होता जा रहा है और पानी का संकट बढ़ता जा रहा है। शहर मेंं यह अच्छी पहल है और पुनीत कार्य में जितनी भी संस्थाएं काम कर रही हैं, सभी प्रशंसा की पात्र हैं। पत्रिका हरित प्रदेश अभियान के तहत माधवनगर जागृति पार्क में रविवार को पर्यावरण विकास संधारण समिति व जागृति संस्था के सहयोग से हुए पौधरोपण कार्यक्रम में यह बात समाजसेवी रामप्रवेश सिंह ने कही। इससे पहले शहर की विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों, अधिकारी, कर्मचारी व आमजनों ने पार्क की पहाड़ी में फलदार, छायादार व औषधि पौधों का रोपण किया। पहाड़ी में आधा सैकड़ा के लगभग पौधे रोपे गए और उनके संरक्षण को लेकर भी संस्थाओं ने चर्चा कर सहयोग प्रदान करने की बात कही।
महिलाओं में रहा विशेष उत्साह
सावन माह की शुरुआत के साथ ही शहर की महिला संगठनों द्वारा हरियाली महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। रविवार को अभियान के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह रहा। मां जालपा परमार्थ सेवा समिति, पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामाजिक संगठन की सदस्यों ने पार्क पहुंचकर पौधे रोपे।

लोगों ने छोड़ दी थी मिलने की आस, पुलिस ने महीनों बाद खोज निकाला, फिर किया ये काम…देखिए वीडियो

Plants planted in Jagriti Park
IMAGE CREDIT: patrika

हर पौधे की करेंगे सुरक्षा
पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान शामिल लोगों को पर्यावरण व पौधों के संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। जागृति संस्था के अध्यक्ष डॉ. संजय निगम, लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने उपस्थित जनों को पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। लोगों ने खुद पेड़ों को बचाने व दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

यहां अपने ही परिवार की सुविधा की राह में रोड़ा बने पुलिसकर्मी…जानिए कारण
इन्होंने किया पौधरोपण
कार्यक्रम के दौरान केल्डरीज इंडिया के सतेन्द्र सिंह, माधवनगर युवा विकास संघर्ष समिति के राजा जगवानी, मां जालपा परमार्थ सेवा समिति अध्यक्ष नीरा सेठिया, संतोष सेठिया, जायंट्स ग्रुप ऑफ मुड़वारा के अतुल जैन, नरेन्द्र चौरसिया, अनिल नेमा, पन्ना लाल, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी सामजिक संगठन की ममता गर्ग, आराधना तिवारी, रश्मि त्रिपाठी, मीना रजावत, अंजू अग्रवाल, मीना सोनी, लता खरे,स्काउड एंड गाइड के ललित मिश्रा सहित अन्य जन मौजूद थे।