कटनी/बड़वारा. बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसाड़ी में एक किशोर की ट्रैक्टर से कुचल जाने के कारण मौत हो गई है। इस घटना के बाद आरोपी चालक व साथियों द्वारा शव को जंगल में फेंका जा रहा रहा था, जिसे ग्रामीणों ने देख लिया और परिजनों व पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार रूप सिंह पिता रामप्रताप राठौर (16) कक्षा दसवीं का छात्र स्कूल से मंगलवार की शाम साढ़े 4 बजे खेत जा रहा था। बताया जा रहा है कि जब वह बसाड़ी में खदान के पास पहुंचा तो गया प्रसाद पटेल की ट्रैक्टर-ट्राली एमपी 21 एए 1626 में चढ़ रहा था। तभी नियंत्रण खो बैठा और ट्राली की चपेट में आ गया। किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। पिता रामप्रताप का आरोप है कि चालक गया प्रसाद पटेल हादसा कारित करने के बाद शव को जगल में फेंकने ले जा जा रहे थे। इस पर ग्रामीणों की नजर पड़ गई। ग्रामीणों ने विरोध किया और मुझे जानकारी दी। मैं खेत से मौके पर पहुंची। देखा तो कार से बेटे की लाश को उतारकर ऑटो में रख रहे थे।
लाश भी नहीं दे रहे थे आरोपी
ट्रैक्टर चालक गया का भाई बुधई लाश नहीं दे रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर सरपंच सिया बाई धुर्वे, पुत्र लाल सिंह, ग्राम पंचायत का सचिव व्यंकटेश तिवारी, सहायक सचिव संतोष जायसवाल मिलकर रेत खदान को चला रहे हैं। वे ही यहां पर पूरे समय रेत का मनमाना खनन करा रहे हैं। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश भड़क उठा। लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। सूचना पर बड़वारा पुलिस सहित तहसीलादार क्षमा सराफ, डीएसपी बीएन बसावे, बरही टीआइ राजेश दुबे सहित अन्य अधिकारी पहुंचे और मोर्चा संभाला।
कलियुगी मां ने ममता को किया तार-तार, स्टेशन में मिला एक माह का बच्चा, देखें वीडियो
युवक कांग्रेस नेता चलवा रहा खदान
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम बसाड़ी की इस खदान को युवक कांग्रेस नेता ने अपने प्रभाव से हथिया लिया है। ट्रैक्टर में लोड रेत उसी खदान से निकली थी, बालक की मौत के बाद पूरी कोशिश की गई की मामले को दबा दिया जाए। सरपंच ने बताया कि कांग्रेस नेता ने खदान ली है।
इनका कहना है
गया प्रसाद पटेल के ट्रैक्टर से खदान के पास चढ़ाव में घटना हुई है। परिजन लाश को जंगल में फेंकने की बात परिजनों और ग्रामीणों ने बताई है। समझाइश देकर मामले को शांत कराया गया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
बीएन बसावे, डीएसपी।