31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कटनी
यहां चोरों को पकडऩे की जगह पीडि़त को ये सुझाव दे रही पुलिस…देखिए वीडियो
Play video

यहां चोरों को पकडऩे की जगह पीडि़त को ये सुझाव दे रही पुलिस…देखिए वीडियो

संचालक ने कहा- पुलिस कह रही ठीक से लगवाओ कैमरे, एक ही फर्म की दो दवा दुकानों में तीसरी बार चोरी, दहशत में व्यापारी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mukesh Tiwari

•

Updated: 27 Jul 2019, 11:52 AM IST

कटनी. कोतवाली थाना क्षेत्र के गर्ग चौराहा में एक ही फर्म की दो दवा दुकानों में एक माह के अंदर छत के रास्ते से बुधवार की रात तीसरी बार चोरी हुई। जिससे दवा कारोबारी दहशत में है। दूसरी ओर उनका आरोप है कि पुलिस चोरों को पकडऩे की जगह उल्टे उनको ही ठीक से कैमरे लगवाने की बात कह रही है। गर्ग चौराहा में रामा फार्मा व रामा डिस्ट्रीब्यूटर के नाम से एक ही परिवार की दो दुकानें संचालित हैं। रामा फार्मा में 28जून को चोर छत की रास्ते से घुसे थे और घटना को अंजाम दिया। 15 दिन बाद 14 जुलाई को हरीश जादवानी की रामा डिस्ट्रीब्यूटर नाम से संचालित दुकान में छत का दरवाजा काटकर चोर घुसे और नकदी व डीवीआर चुरा ले गए थे। बुधवार की रात को दुकान बंद करने के बाद संचालक व उनके बेटे घर चले गए। जिस दरवाजे को काटकर चोर घुसे थे, वहां पर दवाओं के बड़े-बड़े कार्टृन लगाकर गए थे। सुबह आए तो देखा दरवाजा खुला है और कार्टून बिखरे पड़े हैं। जादवानी ने बताया कि चोर दवाओं के साथ लगभग ढाई हजार नकद और कीमती सामग्री चुरा ले गए। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।

महिला संबंधी अपराधों को लेकर डीआइजी ने कही ये बात…पढि़ए खबर

हरीश के बेटे विवेक का कहना है कि जब शिकायत करने पहुंचे तो उल्टे मौजूद पुलिस अधिकारी उनसे डीवीआर व कैमरे ठीक से न लगवाने की बात कहते रहे। हालांकि बाद में मौके पर पुलिस पहुंची और स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शिकायत दर्ज की।