10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौशाम्बी
बिजली विभाग की लापरवाही ने ली किसान की जान, मचा कोहराम
Play video

बिजली विभाग की लापरवाही ने ली किसान की जान, मचा कोहराम

किसान की मौत से गांव में मचा कोहराम

Google source verification

कौशाम्बी. यूपी के कौशाम्बी जिले में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते एक किसान को अपनी जान गवानी पड़ी। जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र के मौहाखेड़ा गांव में झूलते बिजली के तार की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। गरीब किसान रामआसरे उस समय करंट की चपेट में आ गया जब वह मकान की छत लगवाने के लिये सरिया सीधी कर रहा था। राम आसरे की मौत के बाद ग्रामीणो में बिजली विभाग के प्रति गहरी नाराजगी है।

 

 

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई बार सूचना के बाद भी जर्जर लटकते बिजली के तार को दुरुस्त नहीं किया गया जिसके चलते हादसा हुआ है। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मौहाखेड़ा गांव किसान राम आसरे के पास अपना घर नहीं था जिसके चलते उसे प्रधानमन्त्री आवास योजना के तहत उसे मकान मिला हुआ था। राम आसरे आज उसी मकान की छत बनवाने के लिए सरिया सीधी कर रहा तभी सरिया काफी नीचे लटक रहे बिजली के तार से छू गयी, जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। किसान की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया।

 

 

किसान की मौत के बाद ग्रामीणो में बिजली विभाग के प्रति गहरी नाराजगी है। गांव में ढीले हो कर लटक रहे बिजली के तारो को ठीक करने के लिये ग्रामीण कई बार विभाग को लिख कर मांग कर चुके है लेकिन उसके बावजूद इसे ठीक नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इसे ठीक कर दिया गया होता तो राम आसरे को मौत से बचाया जा सकता था। इस मामले मे बिजली विभाग का कोई अधिकारी कुछ भी कतरा रहे हैं।