6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौशाम्बी

घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा सड़क के किनारे मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

घटना जिले के कोखराज थाना इलाके के चाकवन चौराहे की है

Google source verification

कौशाम्बी. जिले में 11वीं की छात्रा का नेशनल हाइवे किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी गई है । घटना जिले के कोखराज थाना इलाके के चाकवन चौराहे की है। कोखराज थाना इलाके के एक गांव की ग्यारहवीं में पढ़ने वाली छात्रा सुबह स्कूल के लिए निकली थी, दोपहर में उसका शव हाइवे किनारे पड़ा मिला। मृतका छात्रा की मौसी के मुताबिक पड़ोसी युवक ने फोन कर चहेरा के भाई को बहन की हालात बिगड़ने की खबर दी थी। जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा उसकी बहन मृत अवस्था मे पड़ी थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

परिजनों द्वारा जिस आरोपी युवक पर रेप के बाद हत्या करने की आशंका व्यक्त की गई थी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। इस पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही भी खुलकर सामने आई है। कोखराज थाने में मौजूद सर्किल अफसर रामबीर सिंह ने मृतक छात्रा के भाई का बयान तो दर्ज कर लिया । लेकिन तहरीर मिलने के बाद भी उसका मुकदमा नही लिखा है। सर्किल अफसर सिराथू रामबीर सिंह ने बताया कि छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

By- Shivnandan Sahu