
कौशांबी. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के गढ़ सिराथू में सरकारी एम्बुलेंस चालकों के एक वायरल वीडियो ने धमाल मचाया हुआ है। वायरल वीडियो में तीन एम्बुलेंस चालक व दूसरे कर्मचारी सड़क किनारे सार्वजनिक स्थल पर बैठ कर आराम से शराब पी रहे हैं। सिराथू से बीजेपी विधायक शीतला प्रसाद पटेल का कहना है कि मामले की जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
यह भी पढ़े:-यूपी चुनाव के बाद भी नहीं बदला समीकरण, सीएम योगी पर भारी पड़ रहे पीएम मोदी
वायरल वीडियो सैनी कोतवाली का बताया जा रहा है। एक तरफ तो सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश में सुशासन लाने का दावा करते हैं तो दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारियों की कार्यप्रणाली से सरकार कि किरकिरी हो रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सार्वजनिक स्थान पर बैठ कर एम्बुलेंस चालक आराम से जाम छलका रहे हैं। कर्मचारियों के हाथों में शराब से भरी गिलास है। शराबी कर्मचारियों ने जब कैमरा देखा तो वह इधर-उधर भागने लगे हैं। वीडियो में सारी चीज स्पष्ट हो जाने के बाद भी जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है।
यह भी पढ़े:-पद्मावती के जौहर को लेकर सोशल मीडिया पर अटल बिहारी की कविता हो रही वायरल
एम्बुलेंस चालक पीयेंगे शराब तो कैसे बचेगी मरीज की जान
यूपी सरकार ने मरीजों को अच्छी सुविधा देने के लिए 102 व 108 नम्बर की एम्बुलेंस उपलब्ध करायी है। सवाल उठता है कि जब एम्बुलेंस चालक ही शराब पीयेंगे तो मरीजों की जान कौन बचायेगा। ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधा में इन एम्बुलेंस का बहुत महत्व है। अब सवाल उठता है कि व्यवस्था में कैसे बदलाव होगा।
यह भी पढ़े:-बीजेपी ने सपा के अकेले बचे पद पर भी किया कब्जा, नगर निगम चुनाव से पहले अखिलेश को झटका
सो रही है सीएम योगी एंटी चीयर्स टीम
सीएम योगी ने सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वालों पर कार्रवाई के लिए एंटी चीयर्स टीम का गठन किया है, लेकिन पिछले कुछ माह से एंटी चीयर्स टीम सो गयी है और आराम से लोग सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीते हैं।
यह भी पढ़े:-जब अपराजिता को हटाने के लिए बीजेपी ने लगायी थी ताकत, पीएम मोदी से की थी अपील