25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौशाम्बी
घर में ही सेक्स रैकेट चलाते थे मां-बेटे, रिश्तेदार के नाम पर आती थी युवतियां, हुआ खुलासा तो…
Play video
Hindi News / Uttar Pradesh / Kaushambi / Videos / घर में ही सेक्स रैकेट चलाते थे मां-बेटे, रिश्तेदार के नाम पर आती थी युवतियां, हुआ खुलासा तो…

घर में ही सेक्स रैकेट चलाते थे मां-बेटे, रिश्तेदार के नाम पर आती थी युवतियां, हुआ खुलासा तो…

सीओ करेंगे मामले की जांच, पुलिस ने पकड़े गए महिला, युवको व युवतियों को न्यायालय में पेश कर अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत जेल भेज दिया है|
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कौशाम्बी

•

image

Ashish Kumar Shukla

•

Updated: 2 Aug 2018, 3:30 PM IST

कौशांबी. जिले के गंगा की तराई में पिछले काफी समय से चल रहे सेक्स रैकेट का कोखराज थाना पुलिस ने बुधवार को खुलासा करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है | रैकेट चलाने वाली महिला, दो युवतियाँ व दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़े हैं| पकड़ा गया एक युवक रैकेट चलाने वाली महिला का बेटा है| पुलिस ने पकड़े गए महिला, युवको व युवतियों को न्यायालय में पेश कर अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत जेल भेज दिया है| एसपी ने मामले की जांच क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी से कराये जाने की बात कही है|

बतादें कि जिले के कोखराज थाना के गंगा की तराई स्थित कोखराज गांव में काफी समय से पुलिस को अनैतिक देह व्यापार के धंधे की सूचना मिल रही थी। इसी बीच मुखबिर ने पुलिस को बताया कि कोखराज गाँव के बीच एक घर मे कुछ युवक व युवतियाँ मौजूद है जो अनैतिक देह व्यापार के धंधे मे लिप्त है| पुलिस ने छपा मारा तो सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला घर के दरवाजे पर ही मिल गई| पुलिस टीम घर एक अंदर गई तो वहाँ दो युवक व दो युवती आपत्तिजनक स्थिति मे मिले| पुलिस सभी को थाना ले आई|

युवको को कोखराज थाना व महिला समेत युवतियों को महिला थाना ले जया गया| जहां से नयायालय मे पेश कर सभी को जेल भेज दिया गया| मामले मे पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता का कहना है कि प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी से कराया जाएगा|

बड़ी खबरें

View All

कौशाम्बी

उत्तर प्रदेश