23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौशाम्बी
अगर आप भी पीते हैं अंग्रेजी शराब, तो सावाधान, कहीं उसमें ये जहरीला रसायन तो नहीं मिला है
Play video

अगर आप भी पीते हैं अंग्रेजी शराब, तो सावाधान, कहीं उसमें ये जहरीला रसायन तो नहीं मिला है

यूपी के कौशाम्बी में हरियाणा से तस्करी कर लायी गयी शराब की बड़ी खेप बरामद, यूरिया मिलाकर बनाते थे और नशीला।
Google source verification

कौशांबी. उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में हरियाणा से तस्करी कर लायी गयी अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप और तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोखराज पुलिस बरीपुर गांव के एक घर मे दबिश देकर ढाई हजार से अधिक शीशी (2,544) अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है। यहां शराब में यूरिया जैसा घातक रसायन मिलाया जा रहा था, जो जानलेवा हो सकता है। मौके पर मिलावट करते हुए एक युवक को पुलिस ने पकड़ा, जबकि एक अन्य भागने में कामयाब रहा। शराब में यूरिया नशा बढ़ाने के लिये मिलाया जाता है। पुलिस ने बरामद शराब की कीमत करीब चार लाख रुपये आंकी है। पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।


पुलिस का दावा है कि उसे यह खबर थी कि कुछ युवक दूसरे प्रांतों से अंग्रेजी शराब लाकर गैर कानून तरीके से बेचते हैं। इसके बाद बरीपुर गांव के एक घर में छापेमारी की तो वहां दो युवक अंग्रेजी शराब में कुछ मिलाते हुए दिखे। पुलिस ने एक युवक बरीपुर निवासी इमरान को पकड़ लिया, जबकि सिहोरी निवासी राशिद भाग निकला। पकड़े गए युवक इमरान ने बताया कि हरियाणा से शराब मंगाकर आस-पास के इलाकों में उसे बेचा जाता है।

 

पर उनकी शराब इसलिये बिकती है क्योंकि उसमें नशा ज्यादा होता है। हरियाणा की बनी शराब में वह और ज्यादा नशा पैदा करने के लिये यूरिया खाद का घोल मिला देते हैं। कोखराज एसएचओ राकेश चौरसिया ने बताया कि पकड़े गए युवक व फरार युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है और फरार राशिद की तलाश की जा रही है।
by Shivnandan Sahu