7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौशाम्बी
निकाय चुनाव: मतदान जारी, युवा मतदाताओं में उत्साह
Play video

निकाय चुनाव: मतदान जारी, युवा मतदाताओं में उत्साह

शासन के निर्देश पर 10 मतदान केंद्रों से मतदान की वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है।

Google source verification

कौशांबी. निकाय चुनाव के लिए जिले की 6 नगर पंचायतों के 102 मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया जारी है। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सुबह से ही मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लग गई है ।

 

सबसे अधिक युवा मतदाताओं मे उत्साह देखा जा रहा है। जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था कराते हुये शासन के निर्देश पर 10 मतदान केंद्रों से मतदान की वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। इतने ही मतदान केंद्रों पर वीडियो कैमरा लगाए गये हैं। जबकि 20 केंद्रों पर फोटो कैमरा की निगहबानी के बीच मतदान हो रहे हैं।

 

डीएम के मुताबिक इस बार ड्रोन कैमरे से भी निगरानी रखी जा रही है। मतदान के समय ड्रोन कैमरे नगर की घनी आबादी के बीच से पल पल की जानकारी उपलब्ध करायेंगे। सुरक्षा के लिए भी व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। जिन छह नगर पंचायतों मे चुनाव हो रहे हैं, उन्हें तीन सुपर जोन व छह जोन में बांटा गया है। डीएम व एसपी के अलावा तीनों जोन में एसडीएम व सीओ स्तर के अधिकारी भ्रमणशील रहते हुये पल पल की जानकारी लेते रहेंगे। इसके अतिरिक्त 7 निरीक्षक, 250 उप निरीक्षक, 48 हेड कांस्टेबल, 836 सिपाही, 1100 होमगार्ड व 25 सेक्शन पीएसी के जवान मतदान के दौरान लगाए गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

कौशाम्बी

उत्तर प्रदेश