31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खंडवा
शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस ने कसी नकेल, 100 पेटी जब्त
Play video

शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस ने कसी नकेल, 100 पेटी जब्त

बीड़ चौकी पुलिस ने पकड़ी शराब, पैकारी के लिए जा रही थी गांव, वाहन के साथ दो आरोपी पकड़े
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Dheerendra Kumar Gupta

•

Updated: 4 May 2023, 12:59 PM IST

खंडवा. शराब के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए ने एक बड़ी कार्रवाई की है। मूंदी थाना की बीड़ चौकी पुलिस ने पैकारी के लिए जा रही 100 पेटी अंग्रेजी शराब को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही दो आरोपी पकड़े गए हैं। इनमें एक वाहन चालक और दूसरा शराब कंपनी से जुड़ा हुआ व्यक्ति है। इन दोनों को पूछताछ के बाद बुधवार को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। अब पुलिस इस पूरे नेक्सस का पता लगाने में जुट गई है।
रेलवे क्राॅसिंग पर घेरा
बीड़ चौकी प्रभारी संतोष सांवले ने बताया कि पुनासा से किल्लौद के गंभीर गांव की ओर शराब जाने की सूचना मिली थी। खबर पाते ही एसडीओपी राकेश पेंड्रो के निर्देशन में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ली। मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब दो बजे बीड़ रेलवे गेट के पास वाहन एमपी 09 एलआर 2125 को रोकते हुए जांचा तो इसमें 100 पेटी गोवा शराब मिली।
ठेकेदार का अवैध कारोबार
शराब का अवैध परिवहन करने के मामले में पुलिस ने आरोपी राजकुमार पिता रामनारायण मीणा निवासी ग्राम गंभीर, धर्मेंद्र पिता रघु सोलंकी निवासी भेरूपुरा को पकड़ा है। इनमें धर्मेंद्र वाहन चालक है और राजकुमार शराब कंनी से जुड़ा बताया जा रहा है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34/2 के तहत केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। यह बात सामने आई है कि शराब की यह बड़ी खेप पुनासा की लाइसेंसी दुकान से जा रही थी।
राजसात हो सकता है वाहन
पुलिस का कहना है कि शराब किस दुकान से आई है इसकी पुष्टि के लिए आबकारी विभाग को पत्र लिखा है। इसके साथ ही वाहन स्वामी की अधिकृत जानकारी के लिए परिवहन अधिकारी को पत्र भेज रहे हैं। यह वाहन यशश्री अपार्टमेंट नारायण बाग इंदौर के अनुकूल सिंह पनवार पिता सीएस पनवार की बताई जा रही है। वाहन को राजसात करने के लिए कलेक्टर को प्रकरण भेजा जाएगा। इसके साथ ही पता लगा रहे हैं कि शराब के इस अवैध कारोबार में कौन कौन शामिल है और यह कब से अवैध परिवहन कर रहे थे।