31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खंडवा
डीजे बंगला से चंदन का पेड़ काट ले गए चोर
Play video

डीजे बंगला से चंदन का पेड़ काट ले गए चोर

जांच करने मौके पर पहुंचे सीएसपी, पहले भी हो चुकी ऐसी वारदातें
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Dheerendra Kumar Gupta

•

Updated: 25 Apr 2023, 9:29 PM IST

खंडवा. चंदन चोरों ने इस बार जिला एवं सत्र न्यायाधीश ममता जैन के बंगला को निशाना बना लिया। कहने को यहां सुरक्षा के लिए कर्मचारी तैनात रहते हैं, लेकिन चोरों ने बेहद शातिराना तरीके से वारदात को अंजाम दे दिया। मंगलवार की सुबह जब पता चला तो पुलिस को खबर दी गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस पहुंची और फिर सीएसपी पूनम चंद यादव भी घटना स्थल पर जांच करने गए। यह पहली बार नहीं है जब किसी न्यायाधीश के आवास से चंदन का पेड़ चोरी हुआ है। इसके पहले भी बदमाश सरकारी आवासों को निशाना बना चुके हैं।
इसके पहले कोतवाली इलाके में ही कई वारदातें चंदन का पेड़ चोरी होने की हुई हैं। माता चौक के मधुवन होटल से चंदन का पेड़ चोरों ने काट लिया था। इसके बाद सिविल लाइन क्षेत्र में पुलिस, जज और महिला एवं बाल विकास अधिकारी के आवास से चंदन का पेड़ चोरी हुआ। होमगार्ड लाइन से भी चोरों ने पेड़ काट लिया था। अब डीजे के आवास में वारदात के बाद एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा है कि उन्होंने एक खास टीम चंदन चोरों को पकड़ने के लिए लगाई है, साइबर टीम की मदद ली जा रही है। जल्द ही चोरों का पता कर लिया जाएगा।
पुरानी घटनाओं की फाइल निकाली
डीजे बंगला से चंदन का पेड़ कटने के बाद इस तरह की सभी वारदातों की फाइल पुलिस ने निकाली है। पुराने अपराधियों का पता लगाया जा रहा है और आस पास इलाके के संदेहियों से पूछताछ हो रही है। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस जांच रही है।