23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किशनगढ़
Kishangarh – देखो मेरे नबी की शान बच्चा-बच्चा है कुर्बान…
Play video
Hindi News / Rajasthan / Kishangarh / Videos / Kishangarh – देखो मेरे नबी की शान बच्चा-बच्चा है कुर्बान…

Kishangarh – देखो मेरे नबी की शान बच्चा-बच्चा है कुर्बान…

जश्ने ईद मिलादुन्नबी का किशनगढ़ में निकला जुलूस
Follow Patrika on Google News
Google source verification

किशनगढ़

•

image

Kali Charan kumar

•

Updated: 29 Sep 2023, 2:13 PM IST

मदनगंज-किशनगढ़. रजा सोशल सर्विस एंड वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में जश्ने ईद मिलादुन्नबी (12 रबी उल) के पावन पर्व पर गुरुवार को सुबह जुलूस निकाला गया। जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुन: गांधी पार्क पहुंच देश में अमन और शांति की दुआ के साथ सलातो सलाम पर जुलूस का समापन हुआ।

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस गांधी पार्क से शुरू हुआ और सराणा रोड से हमदर्द नगर, रामनेर रोड, चुंगी चौकी से ओवरब्रिज होते हुए पावर हाउस वाली गली, कसाई मौहल्ला, मुख्य चौराहा, अजमेर रोड, पुरानी मिल तिराहा, सुमेर टॉकिज से पुन: सीटी रोड, मुख्य चौराहा, अजमेर रोड, टांक पेट्रोल पम्प से रूपनगढ़ ओवरब्रिज होते हुए गांधी पार्क पहुंचा। जुलूस में शहर के मुस्लिम समाज के लोगों समेत आस-पास के गांवों से भी लोग शामिल हुए। मुस्लिम समाज के लोगों ने नात, तकबीर, रिसालत एवं देखो मेरे नबी की शान बच्चा-बच्चा है कुर्बान… आदि नारों के साथ दुरुद शरीफ और सलातो सलाम गुनगुनाते हुए जुलूस में शामिल हुए। मुस्लिम समाज के लोगों ने लंगर, पानी और शरबत की छबीलें लगाई। जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया गया। सामाजिक संस्थाओं व राजनीतिक दलों ने जुलूस पर पुष्पवर्षा की गई। रजा सोशल सर्विस एंड वेलफेयर सोसाइटी के सदर जाकिर निजामी, मुस्लिम जनरल समाज समिति के सदर हाजी शफी पटवारी, कब्रिस्तान कमेटी सदर इकराम मंसूरी, जुम्मन अली मंसूरी, वक्फ बोर्ड सदर एजाज कुरैशी, रजा सोशल सर्विस एंड वेलफेयर सोसायटी के हाजी महबूब, हाजी फारूक, हाजी जावेद, अमीनुद्दीन पठान, निजाम बंदुक्या, जावेद मंसूरी, शफीक भाटी, सचिव राशिद अंसारी, रफीक चौहान, तक्की मोहम्मद आदि शामिल रहे।