20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोलकाता
तेजी से बढ़ रहा चक्रवात, रात 2 बजे 120 किमी की रफ्तार से टकराएगा तट से
Play video
Hindi News / West Bengal / Kolkata / Videos / तेजी से बढ़ रहा चक्रवात, रात 2 बजे 120 किमी की रफ्तार से टकराएगा तट से

तेजी से बढ़ रहा चक्रवात, रात 2 बजे 120 किमी की रफ्तार से टकराएगा तट से

चक्रवात दाना तेजी से बढ़ रहा है। इसके रात 2 बजे 120 किमी की रफ्तार से ओडिशा के तट से टकराने की संभावना है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक यह पाराद्वीप से मात्र 90 किमी दूर स्थित है। चक्रवात दाना के कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में कहर बरपाने की आशंका के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार रात को राज्य सचिवालय नवान्न में ठहरने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि चक्रवात दाना रात को राज्य के सागर इलाकों में प्रवेश करेगा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Rabindra Rai

•

Updated: 24 Oct 2024, 9:55 PM IST

चक्रवात दाना तेजी से बढ़ रहा है। इसके रात 2 बजे 120 किमी की रफ्तार से ओडिशा के तट से टकराने की संभावना है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक यह पाराद्वीप से मात्र 90 किमी दूर स्थित है। चक्रवात दाना के कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में कहर बरपाने की आशंका के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार रात को राज्य सचिवालय नवान्न में ठहरने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि चक्रवात दाना रात को राज्य के सागर इलाकों में प्रवेश करेगा। इसके खतरे को ध्यान में रखते हुए प्रभावित होने वाले इलाके के लोगों की सुरक्षा के लिए व्यवस्था की गई है। मैं गुरुवार रात को नवान्न में ही रहूंगी और रात भर स्थिति पर नजर रखूंगी, क्योंकि लोगों की जान सबसे कीमती है। लोगों के जीवन की रक्षा होनी चाहिए। इसी वजह से स्कूलों को बंद किया गया हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के सभी लोग काम पर रहेंगे। रात में नवान्न में रुकने वाले अधिकारियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
राज्य सचिवालय के अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री के अलावा राज्य के कई मंत्री और मुख्य सचिव मनोज पंत सहित अन्य आला अधिकारी भी रात को सचिवालय में रहेंगे और स्थिति का जायजा लेते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सही समय पर प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए नवान्न में हेल्पलाइन शुरू की गई है।