24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोलकाता
प्रदर्शनकारी पहलवानों के समर्थन में उतरीं ममता, पार्टी सांसदों ने जंतर-मंतर जाकर दिया समर्थन का भरोसा
Play video

प्रदर्शनकारी पहलवानों के समर्थन में उतरीं ममता, पार्टी सांसदों ने जंतर-मंतर जाकर दिया समर्थन का भरोसा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यौन उत्पीडऩ के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में उतर गई हैं। उन्होंने कहा कि दोषी चाहे किसी भी पार्टी के हों उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए और न्याय को प्रमुखता दी जाए।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Paritosh Dubey

•

Updated: 28 Apr 2023, 9:04 PM IST

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यौन उत्पीडऩ के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में उतर गई हैं। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट कर प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि दोषी चाहे किसी भी पार्टी के हों उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए और न्याय को प्रमुखता दी जाए। उन्होंने कहा कि देश में सभी लोगों को न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का समर्थन करना चाहिए। देश के लिए पदक लाने वाले खिलाड़ी हमारा गर्व हैं। वे हमारे चैंपियन हैं।
–
सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने की पहलवानों से मुलाकात
इधर, तृणमूल कांग्रेस के सांसदो ंके प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को दिल्ली के जंतर- मंतर में प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से मुलाकात की। उनके आंदोलन का समर्थन किया। न्याय की लड़ाई में उनका साथ देने का आश्वासन भी दिया। प्रतिनिधिमंडल में सांसद दोला सेन, अपरूपा पोद्दार शामिल थीं।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल