18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरबा
Video Gallery : निर्वाचन कार्य से दूर रह रहे लिपिक चुनावी प्रशिक्षण में हुए शामिल
Play video

Video Gallery : निर्वाचन कार्य से दूर रह रहे लिपिक चुनावी प्रशिक्षण में हुए शामिल

- लिपिको को मतदान और वीवीपैट आदि की जानकारी दी गई

Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Sep 28, 2018

कोरबा. वेतन बढ़ोत्तरी सहित अन्य मांगों को लेकर कामबंद हड़ताल पर बैठे लिपिक का आंदोलन जारी है। अभी तक निर्वाचन कार्य से दूर रह रहे लिपिक चुनावी प्रशिक्षण में शामिल हो गए हैं। लिपिक कोरबा, करतला, पाली, कटघोरा और पोड़ी उपरोड़ा में आयोजित प्रशिक्षण में शामिल हुए। इसमें लिपिको को मतदान और वीवीपैट आदि की जानकारी दी गई। इधर संघ के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा है कि चुनाव एक जरूरी प्रक्रिया है। लिपिक प्रशिक्षण में शामिल हुए हैं। इसे आंदोलन से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

Read More : अग्रसेन जयंती पर खेल कुम्भ का आयोजन, महिलाओं ने बनाई आकर्षक रंगोली

वहीं मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के दूसरे दिन भी मतदाता सूची मतदान केन्द्रों तक नहीं पहुंची। ऐसे में लोग अपना नाम सूची में नहीं देख पा रहे हैं। निर्वाचन से जुड़े अफसरों का कहना है कि सूची के वितरण का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही सूची सभी बीएलओ तक पहुंच जाएगी।

गुरुवार को निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया था। सूची में आठ लाख ३६ हजार ९१४ वोटर के नाम दर्ज हैं। निर्वाचन के आयोग के निर्देशानुसार सूची बूथ लेबल अफसरों तक पहुंचाई जानी है। जहां वोटर सूची में अपना देख सकते हैं। इसके लिए आयोग ने सात दिन का समय दिया है। इसी अवधि में सूची का अवलोकन किया जा सकता है। लेकिन शुक्रवार को सूची मतदान केन्द्रों में नहीं पहुंची। अंधरीकछार की महिला बीएलओ ने कोई सूची होने से इनकार किया।

उन्होंने बताया कि अभी तक आयोग की तरफ से मतदाता सूची नहीं मिली है। इधर निर्वाचन आयोग के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि पहले दूर दराज के इलाकों में सूची पहुंचाई जा रही है। जल्द ही यह सूची शहरी इलाकों में भी उपलब्ध करा दी जाएगी। इसे चस्पा नहीं किया जाएगा। लेकिन स्थानीय लोग बीएलओ से सूची मांगकर नाम देख सकेंगे।