कोरबा. दर्री बरॉज पर रेस्ट हाउस के समीप रिवर प्वाइंट व्यू मूर्तरूप लेने लगा है। नदी के शानदार व्यू के साथ लोगों को वहां हेल्दी फास्ट फूड सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए निगम वहां पर हैचमेंट बनाया है। इसके अलावा पार्किंग के साथ सुरक्षा की भी पूरी व्यवस्था होगी।
दर्री बरॉज के दूसरी ओर एचटीपीपी की ओर जाने वाले मार्ग पर रेस्ट हाउस के समीप इसका निर्माण किया जा रहा है। इस मार्ग से पुल की तरफ आते समय यहां का नजारा देखने लायक रहता है। दूर-दूर तक हसदेव नदी का पानी। बॅराज के ऊपर से आते जाते वाहन।
सबसे महत्वपूर्ण पूरे शहर में यही एक जगह है जहां से पूरे उद्योग एनटीपीसी, विद्युत कंपनी के पूर्व, पश्चिम, बालको के संयंत्र की शाम होते लाइटें जगमगाती हुई इस व्यूह को और भी दिलचस्प बना देती है। इसलिए रिवर प्वाइंट व्यूह के लिए ऐसी जगह चुनी गई है जहां से ये सभी नजारा आम लोग देख सके। इसका काम एक से डेढ़ माह के भीतर पूरा हो जाएगा। बारिश सीजन तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अक्टूबर के बाद से इसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

रिवर प्वाइंट व्यू पर एक गार्डन की तर्ज पर क्षेत्र को विकसित किया गया है। गार्डन का वह छोर जहां से लोग आसानी से नदी का नजारा ले सके वहां पर सुरक्षा के लिए रेलिंग लगाई गई है। सबसे महत्वपूर्ण लोगों को वहां फास्ट फूड की सुविधा मिलेे। इसके लिए नौ बड़े आकार का हैचमेंट (कम्पाउंड) बनाया जा रहा है। इसके लिए अलग से प्रवेश द्वार भी बनाया जाएगा। इस हैचमेंट में लोगों को उच्च स्तर के खाने के सामान मिलेंगे। यहां पर बैठने के लिए चेयर बनाया गए हैं। आकर्षक लाइटें भी लगाई जा रही है। पार्किंग की समस्या को देखते हुए बाहर पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। यहां पर फ्री वाइफाई की सुविधा देने पर भी विचार किया जा रहा है।