
कोरबा . जिला अस्पताल में रामकृष्ण केयर अस्पताल रायपुर और जिला स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क बालहृदय जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के कोने से बच्चों को लेकर पालक पहुंचे थे। इस दौरान बैठकी व्यवस्था और पेयजल को लेकर समस्या भी बनी रही। अव्यवस्था से पालकों को दो चार होना पड़ा।