7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरबा
Video Gallery : अवैध शराब को लेकर महिलाओं में आक्रोश, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची महिलाओं ने ये कहा, देखिए वीडियो…
Play video

Video Gallery : अवैध शराब को लेकर महिलाओं में आक्रोश, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची महिलाओं ने ये कहा, देखिए वीडियो…

महिलाओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर महिला समूह को अवैध शराब विक्रेताओं व शराबी पति के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करने की अनुमति मांगी है।

Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Aug 27, 2018

कोरबा. मदनपुर में अवैध रूप से शराब बनाने व विक्रेताओं के कारण गांव का माहौल खराब हो गया है। ग्रामीण बच्चों व महिलाओं पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ राह है। महिलाओं में आक्रोश है। ग्रामीण महिलाओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर महिला समूह को अवैध शराब विक्रेताओं व शराबी पति के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करने की अनुमति मांगी है। इस पर कलेक्टर ने आश्वासन दिया है।

ग्राम पंचायत मदनपुर आदिवास बहुल क्षेत्र है। गांव में कई सालों से अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर ग्रामीणों व बच्चों को परोसा जा रहा है। बच्चे शराब के आदि हो रहे हैं। पुरूष रात के समय शराब पीकर महिलाओं से झगड़ा व मारपीट करते हैं। जिससे पारिवारिक कलह की स्थिति उत्पन्न हो रहा है। गांव में शराब पूर्ण बंद कराने व नशामुक्त बनाने के लिए महिलाएं समूह बनाई गई है। समूह द्वारा शराब विक्रेताओं के खिलाफ विरोध करने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी जाती है।

समूह ने शराब बंदी में प्रशासन से सहयोग की गुहार लगाई है। समूह ने बताया कि गांव के बच्चों में शराब की लत पड़ रही है। पुरूष शराब के नशे के पहले ही आदि हो चुके हैं। कमाई के सभी रूपए शराब में ही खर्च देते हैं। परिवार की स्थिति दयनीय हो गई है। भूखे की स्थिति निर्मित हो रही है। इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर उनके हौसले बुलंद है। जिससे महिलाओं में आक्रोश है। अवैध शराब विक्रेताओं व शराबी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने महिला समूह की अध्यक्ष अंगुरी बाई, सचिव निस्मा बाई एवं समूह के सभी सदस्य व ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थी।