5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरबा
Video Gallery : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर बाजार हुआ गुलजार, मंदिरों में भी की जा रही सजावट
Play video

Video Gallery : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर बाजार हुआ गुलजार, मंदिरों में भी की जा रही सजावट

- बाजार में इस वर्ष श्रीकृष्ण के सिंहासन, छत्र, खाट, कूलर, रंगबिरंगी मटकी की खरीददारी करने समिति के सदस्य व लोग पहुंच रहे

Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Aug 31, 2018

कोरबा. कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर तैयारी तेज हो गई है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व तीन सितंबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिरों में अनेक अनुष्ठान होंगे। इसके लिए जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। मंदिरों का रंगरोगन किया जा रहा है। मंदिरों को रंग-बिरंगी डिजायनर लाइटों से सजाया जा रहा है। इस अवसर पर गली-मोहल्ले में मटकी फोड़ का आयोजन किया जाएगा।

भगवान श्रीकृष्ण के लिए खाट, कूलर व पोशाक की मांग
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर बाजार भी गुलजार हो गया है। कपड़े दुकानों एवं साज-सज्जा की दुकानों में भीड़ जुटने लगी है। बाजार में इस वर्ष श्रीकृष्ण के सिंहासन, छत्र, खाट, कूलर, रंगबिरंगी मटकी, श्रीकृष्ण व अन्य अवतार के डे्रस, मोतियों की माला खरीददारी करने समिति के सदस्य व लोग पहुंच रहे हैं। बाजार में श्रीकृष्ण के मुकुट, बंशी, पोशाक, झूला सहित अन्य सामानों की मांग अधिक है। दुकान संचालिका पुष्पा जैन ने बताया कि श्रीकृष्ण के मुकुट, बंशी, पोशाक का पैकेट 50 रूपए से लेकर पांच हजार रूपए तक के सजावटी समान व कपड़ों की मांग है।