6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरबा
Video Gallery : छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ने घंटाघर चौक पर किया प्रदर्शन, जानें क्या है इनकी मांगें
Play video

Video Gallery : छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ने घंटाघर चौक पर किया प्रदर्शन, जानें क्या है इनकी मांगें

- जमकर नारेबाजी की गई, इसके बाद घंटाघर से कलेक्टोरेट तक रैली निकाली गई

Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Aug 28, 2018

कोरबा. सहायक शिक्षक संवर्ग ने मंगलवार को घंटाघर चौक पर चार सूत्रीय मांगों को लेकर जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन व रैली निकाली गई। संघ ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान करने की मांग की है। घंटाघर चौक पर सहायक शिक्षक संवर्ग चार सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले धरने पर बैठे रहे। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद घंटाघर से कलेक्टोरेट तक रैली निकाली गई।

Video Gallery : छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ने घंटाघर चौक पर किया प्रदर्शन, जानें क्या है इनकी मांगें

कलेक्टोरेट पहुंचकर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। चार सूत्रीय मांगों से अवगत कराया गया। मागों में 7वां वेतनमान, संविलियन के लिए आठ साल की सेवा अवधि समाप्त करने, अनुकंपा नियुक्ति सहित चार सूत्रीय मांग शामिल है। फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक द्वय नोहर चंद्रा, तरुण प्रकाश वैष्णव एवं जिला संयोजक विनोद सांडे ने धरना स्थल को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला संयोजक राजेंद्र मोहन पाराशर, विनय कुमार पांडे, विनय कुमार शुक्ला, ब्लॉक संयोजक भागवत राठौर, दिलीप कुर्रे, महेंद्र पटेल, निखिल सैमुअल, नरेंद्र प्रताप राठौर, अशोक राठिया, अशोक खुराना सहित समस्त सहायक शिक्षक पंचायत नगरी निकाय संवर्ग उपस्थित थे।