कोरबा. गणेशोत्सव को लेकर शहर में धूम मची हुई है। विभिन्न समिति द्वारा जगह-जगह गणेश जी की प्रतिमा विराजित की गई है। लोग गणपति जी की पूजा-अर्चना कर सद्बुद्धि और सुख-शांति की कामना कर रहे हैं। वहीं कई समिति ने गणेश प्रतिमा का विसर्जन भी शुरू कर दिया है। श्रद्धालु बाजे-गाजे के साथ भगवान गणेश जी को विदाई दे रहे हैं। डीजे की धुन में युवक-युवती थिरकते नजर आ रहे हैं। गणपति बप्पा मौरया, अगले बरस तू जल्दी आ कह कर गणपति जी को विदाई दे रहे हैं।