13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरीया

मंत्री श्याम बिहारी गृह ग्राम लौटे, मां ने उतारी आरती, घर जगमगाया दिवाली जैसा

मंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन पर परिवार के लोग भावुक हो गए। मंत्री श्याम की मां ने आरती उतारी और तिलक लगाकर घर में प्रवेश कराया।

Google source verification

बैकुंठपुर/बचरापोड़ी। मनेन्द्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल मंत्री बनने के बाद शनिवार देर शाम गृह ग्राम रतनपुर लौटे। इस दौरान उनकी मां ने आरती उतारी और घर दीये की रौशनी में दिवाली जैसा जगमगा उठा। उनके मंत्री बनने से पूरे गांव में खुशी और जश्न का माहौल देखा गया। मंत्री श्याम बिहारी का रतनपुर पहुंचने पर लोगों ने भव्य स्वागत किया। विधानसभा मनेन्द्रगढ़ के प्रवेश द्वार से लेकर गांव रतनपुर पहुंचने तक जगह-जगह स्वागत हुआ। लोगों ने फूल माला, पुष्प वर्षा, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने कई जगह तोरण द्वार लगाए और आतिशबाजी कर मंत्री का स्वागत किया। छत्तीसगढ़ सरकार में विधायक जायसवाल को केबिनेट मंत्री बनाया गया है। वे एक किसान, राइस मिलर से मंत्री बने हैं। मंत्री जायसवाल ने कहा कि यह सब कुछ आप लोगों की ही वजह से बना हूं। जिससे मैं सदा जीवन भर आभारी रहूंगा। मंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन पर परिवार के लोग भावुक हो गए। मंत्री श्याम की मां ने आरती उतारी और तिलक लगाकर घर में प्रवेश कराया।