कोटा . गुमानपुरा थाना क्षेत्र में रविवार को रात करीब 9 बजे एक मुंशी को रास्ते में रोक उसके साथ मारपीट कर तीन बदमाश 2.30 लाख रुपए ले उड़े। शराब ठेकेदार का मुंशी भंवर लाल शहर में सब्जीमंडी व धानमंडी स्थित शराब दुकान से कैश लेकर बोरखेड़ा की तरफ जा रहा था। नया बस स्टैण्ड के बाद पीछे से दो बाइक पर पांच युवक आए और उसके साथ गाली गलौच करने लगे।
Big News: अब बीएड करने में लगेंगे 4 साल, सरकार ने 2 साल और बढ़ाने का किया ऐलान
भंवर लाल ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी बाइक की चाबी निकाल ली। इसके बाद पांचों बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी और गले में लटके थैले से 2.30 लाख रुपए लूट कर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। एएसपी समीर कुमार, उपाधीक्षक बने सिंह व गुमानपुरा थानाधिकारी आनंद यादव ने भी मौका मुआयना किया।
Read More: टीले से लुढ़क कर बस्ती पर गिरा पत्थर, बच्चों ने भागकर बचाई जान, घरों की दीवारें टूटी, धमाके से दहशत
कर रहे थे पीछा
फरियादी भंवर लाल ने बताया कि जैसे ही वह धानमंडी की दुकान से कैश लेकर रवाना हुआ तो बिना नंबर की दो बाइक उसका पीछा कर रही थी। ऐसे में उसने रुपयों का थैला आगे रख लिया था, लेकिन बदमाश मारपीट कर रुपए ले उड़े।
Terror : अमरीका में बच्चों पर बरसाई गोलियां, दहशत में कोटा का परिवार
तलाश जारी है
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर कुमार ने बताया कि पुलिस ने अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है। मॉल में लगे सीसीटीवी की फुटेज के अनुसार लूटने वाले बदमाश लोकल ही नजर आ रहे है। ऐसे में जल्द ही इन्हे पकड़ लिया जाएगा।